Scam Alert: HR ने भेजा इंटरव्यू का लिंक, जैसे ही क्लिक किया तो खाते से निकल गए 2.5 लाख रुपये
आलम को कुल 3000 डॉलर यानी करीब 2.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस घटना के बाद आलम ने लोगों को सलाह दी है कि वे किसी तरह के जॉब ऑफर के चक्कर में ना पड़ें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें। इसके अलावा अपने डिजिटल वॉलेट के साथ भी डबल सिक्योरिटी रखें।

विस्तार
देश में अधिकतर लोग जॉब के चक्कर में ठगी के शिकार हो रहे हैं। आए दिन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लोगों के साथ ठगी हो रही है। अब एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है उनके पास एचआर की ओर से इंटरव्यू के लिए एक वेब लिंक मिला था जिस पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से 2.5 लाख रुपये निकल गए। आइए पूरे मामले को जानते हैं....
एक्स पर @crankybugatti हैंडल के एक यूजर ने दावा किया है कि उनके पास @SocialSpectra नाम के एप पर एक कंपनी के एचआर से मुलाकात हुई। एक बेसिक इंटरव्यू भी हुआ जो कि सकारात्मक रहा। उसके बाद आलम से HR कॉल अटेंड करने के लिए कहा गया और इसके लिए एक ऑनलाइन मीटिंग के लिए एक लिंक भी दिया गया।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आलम के सिस्टम पर 'कॉल' नाम से एप डाउनलोड हुआ जिसमें मैलवेयर भी था। इस मैलवेयर ने आलम के डिजिटल वॉलेट से पैसे निकाले। आलम के मुताबिक साइबर ठगों ने उनके फैंटम वॉलेट को खत्म कर दिया और कामिनोफाइनेंस के एसेट को भी खत्म किया।
- सैटेलाइट कनेक्टिविटी: Google देने वाला है बड़ा तोहफा, नेटवर्क ना होने पर भी भेज सकेंगे मैसेज
- CERT-In: सरकार ने देश के सभी मोबाइल यूजर्स को दी चेतावनी, तुरंत करें यह काम नहीं तो हो जाएंगे शिकार
- ChatGPT: एआई टूल से ना पूछें बीमारी का इलाज, आफत में पड़ सकती है जान, एक्सपर्ट ने चेताया
- अलर्ट: आपको कंगाल बना सकता है यह स्कैम, सरकार भी है परेशान, बचने का तरीका जानें