ये 5 काम सिर्फ 5G नेटवर्क ही कर सकता है, 4G पर सोचना भी बेकार है

दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी और वनप्लस 7 प्रो 5जी जैसे 5G स्मार्टफोन आ गए हैं और दूसरी ओर चीन ने 5जी के व्यवसायिक इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी है। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमआईआईटी) ने गुरुवार को व्यापारिक इस्तेमाल के लिए 5जी लाइसेंस को मंजूरी दे दी है। ऐसे में इसे चीन के टेलीकॉम क्षेत्र में एक नए युग का आरंभ कहा जाएगा। अब सवाल यह है कि 5जी वे कौन-कौन से काम कर सकता है जो 4जी नहीं कर सकता है? आइए जानते हैं।

8K वीडियो स्ट्रीमिंग
अभी तक 4जी पर आप 4K वीडियो ही देख पा रहे हैं, लेकिन 5जी नेटवर्क पर आप 8के रिजॉल्यूशन वाले वीडियो देख सकते हैं और वह भी बिना बफर किए और बिना अटके। दरअसल 5जी नेटवर्क में डाटा ट्रांसफर बहुत तेजी से होता है और उसी वजह से वीडियो कंटेंट फास्ट लोड होते हैं। बता दें कि अभी हाल ही में सैमसंग ने भारत में अपना पहला 8के स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 10 लाख 990 रुपये है।

जबरदस्त डाउनलोडिंग स्पीड
वैसे तो आप 4जी और 3जी नेटवर्क पर भी डाउनलोडिंग कर सकते हैं लेकिन 5जी नेटवर्क की डाउनलोडिंग स्पीड बहुत है। 5जी नेटवर्क पर हेवी गेम और वीडियो मिनटों में डाउनलोड कर सकेंगे। कई रिपोर्ट्स की मानें तो 5जी की डाउनलोडिंग स्पीड 4जी के मुकाबले 100 गुना तेज होगी। 4जी की अधिकतम स्पीड 45एमबीपीएस मानी गई है, जबकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि 5जी की स्पीड 1000एमबीपीएस तक होगी।