अबतक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 08 Jun 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
POCO F1 another price cut in India Now start from Rs 17,999 for 6GB and 64GB variant
poco f1 - फोटो : TWITTER

    शाओमी ने पोको फोन पोको एफ1 की कीमत में एक बार फिर से कटौती की है। शाओमी का पोको एफ1 अबतक की सबसे कीमत में मिल रहा है। पोको एफ1 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को अब सिर्फ 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पोको एफ1 की कीमत में कटौती की जानकारी पोको ने खुद ट्वीट करके दी है।

    शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन

    शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128/256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    अबतक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला फोन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का है। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और क्वॉलकॉम का क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें