PUBG गेम खेलते हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलती, 10 वर्षों के लिए हो जाएंगे बैन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 07 Oct 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
PUBG Game Players Ban If They Use Cheats And Hacks Know About It
PUBG MOBILE (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

    पबजी (PUBG) पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम बन गया है। इस समय पबजी गेम के साथ लाखों यूजर्स जुड़े हैं। साथ ही प्लेयर्स इस गेम में चिकन डिनर जीतने के लिए चीटिंग और हैकिंग के तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, अब पबजी मेकर्स ने गेम में चल रही हैकिंग और चीटिंग पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है।

    गेम मेकर्स इस कदम से उन प्लेयर्स पर दस साल का प्रतिबंध लगाएंगे, जो गेम के स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन करेंगे। पबजी ने कहा है कि हम थर्ड पार्टी एप और हैक करने वाले प्लेयर्स पर बैन लगाएंगे। हैकर्स चीटिंग के जरिए चिकन डिनर हासिल करते हैं। इसके साथ ही प्रीमियम सुविधाओं को भी एक्सेस कर पाते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : Google ने प्राइवेसी को लेकर नए टूल किए लॉन्च, अब यूजर्स डाटा कर सकेंगे कंट्रोल

    चीटिंग करने वालों पर लगेगी रोक

    पबजी के रियल प्लेयर्स को इन गेम रिपोर्टिंग प्रोसेस की सुविधा मिलेगी, जिसमें चीटिंग करने वाले गेमर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे। वहीं, पबजी मेकर्स गेम के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा चीटिंग करने वाले प्लेयर्स के नाम प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाएंगे। आपको बता दें कि पबजी महीने के आधार पर प्लेयर्स की परेशानियों को सुलझाता हैं। इसके साथ ही गेम मेकर्स ने सिंतबर में 3500 से अधिक प्लेयर्स पर बैन लगाया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें