Google ने प्राइवेसी को लेकर नए टूल किए लॉन्च, अब यूजर्स डाटा कर सकेंगे कंट्रोल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 04 Oct 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Google Launched New Privacy Tools For Users Know Everything About It
Google Assistant

    दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने लोगों की निजता ध्यान में रखकर खास टूल्स लॉन्च किए हैं। यूजर्स अब इन टूल्स के जरिए एप और साइट्स पर उपयोग होने वाले डाटा को कंट्रोल कर सकेंगे। इसके साथ ही गूगल भी अपने उपभोक्ताओं के डाटा के पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित रखना चाहता है। तो चलिए जानते हैं गूगल के इन टूल्स के बारे में...

    सर्च इंजन कंपनी गूगल इस टूल की सहायता से क्रोम पर सेव हुए पासवर्ड्स की जांच करेगी। यूजर्स इस टूल से आसानी से पता लगा सकेंगे कि उनका अकाउंट कही दूसरी जगह से तो ऑपरेट नहीं हो रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को उनके ब्रेक हुए पासवर्ड की भी जानकारी मिलेगी। यदि आपके अकाउंट का पासवर्ड गूगल क्रोम पर है, तो आप इस टूल ऑडिट कर सकते है।

    विज्ञापन

    गूगल ने इंटरनेट को सुरक्षित बनाने के लिए 3 अन्य टूल जारी किए हैं। यूजर्स इस टूल से गूगल असिस्टेंट पर डाटा हिस्ट्री को डिलीट कर सकेंगे। साथ ही असिस्टेंट प्लेटफॉर्म पर 7 दिन की हिस्ट्री को भी क्लियर किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इस टूल को लॉन्च नहीं किया है। उपभोक्ताओं इस टूल की जानकारी गूगल की माय एक्टिविटी पर मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैप्स के यूजर्स को Incognito मोड आने के बाद से कई गतिविधियों को बंद करने का ऑप्शन मिलेगा। इस मोड की मदद से यूजर्स अपने निजी डाटा को सुरक्षित रख पाएंगे। लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स इस मोड का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

    गूगल ने यूजर्स को ज्यादा सुविधा देने के लिए नया फीचर पेश किया है। इस नए फीचर से यूजर्स की लोकेशन, एप और ब्राउजिंग हिस्ट्री अपने आप क्लियर हो जाएगी। वहीं, एंड्रॉयड के यूजर्स सबसे पहले इस फीचर का उपयोग कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें