Whatsapp पर मैसेज भेजकर पता करें बैंक बैलेंस, फ्री में मिलती हैं ये बैंकिंग सेवाएं

हम सभी फोटो, वीडियो और मैसेज शेयर करने के लिए व्हाट्सएप (Whatsapp) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब इस एप के यूजर्स अलग-अलग बैकिंग सुविधाओं का लाभ मुफ्त में उठा सकेंगे। वहीं, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी समेत अन्य बैंकों ने अपने ग्राहकों को इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैंकिंग सर्विस देना शुरू किया है। तो चलिए जानते हैं कैसे इन सेवाओं को इस्तेमाल किया जा सकता है...
बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने रजिस्टर नंबर से बैंक के नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। आपको बता दें कि यह नंबर बैंक के नंबर से अलग है। मिस्ड कॉल देने का मतलब है कि यूजर्स बैंक को व्हाट्सएप पर इस सेवा को शुरू करने की अनुमति दे रहे हैं। इसके बाद व्हाट्सएप के उपभोक्ता अपने फोन पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड, एफडी, लोन और बैंक स्टेटमेंट जैसी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। अपने बैंक का व्हाट्सएप नंबर बैंक की आधिकारिक साइट से ले सकते हैं।
यूजर्स व्हाट्सएप के जरिए अपने क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अपने कार्ड के आखिरी चार अंक के साथ क्रेडिट कार्ड अंक लिखकर मैसेज भेजना होगा। कुछ समय के बाद यूजर्स के पास क्रेडिट कार्ड की राशि का मैसेज आ जाएगा। इसके अलावा यूजर्स फिक्स्ड डिपॉजिट की जानकारी हासिल भी कर सकेंगे।
यूजर्स को इस सेवा के लिए बैंक को किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। इस सेवा से यूजर्स को बैंकिंग सेवा से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही बैंक के इस कदम से बैंकिंग प्रोसेस भी आसान हो जाएगा। अगर यूजर्स का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है, तो वह बैंकिंग सेवा को एक ई-मेल के जरिए बंद करा सकते हैं। व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस इसलिए सुरक्षित है, क्योंकि इसमें डाटा दूसरों के साथ साझा नहीं होता है।
- हद से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाएं, काम की नहीं रह जाएगी कमर
- Flipkart Big Diwali सेल इस दिन होगी शुरू, ग्राहकों को मिलेंगी शानदार डील्स और बड़ा डिस्काउंट
- व्हाट्सऐप ला रहा है नया अपडेट, खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे मैसेज
- अपनी निजी फोटो और वीडियो को करना चाहते हैं हाइड, तो इन एप्स की लें मदद