PUBG Ban: पांच चर्चित विवाद जिनके बाद लगा PUBG Mobile पर बैन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Sep 2020 01:49 PM IST
सार
विज्ञापन
PUBG Ban in India:  Five controversies after which PUBG was banned in india
pubg प्रतिबंध - फोटो : रोहित झा

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2009 के प्रावधानों के तहत पबजी मोबाइल समेत 118 एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार की ओर से कहा गया है ये एप्स देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरनाक हैं। इससे पहले भी 106 एप्स पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। सरकार ने जिन एप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं उनमें कुछ एप्स ऐसे हैं जिनसे विवादों का नाता चोली-दामन जैसा था। इनमें से सबसे विवादित एप PUBG Mobile था जिसे कई बार बैन करने की मांग भी उठी थी। आइए पबजी से ही जुड़े कुछ विवादों के बारे में जानते हैं...

    1. जनवरी 2019-जम्मू-कश्मीर के छात्र संघ ने राज्यपाल से पबजी पर बैन लगाने की मांग की थी। स्टूडेंट यूनियन का कहना था कि पबजी गेम पर बैन नहीं लगने से 10वीं-12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट्स खराब हो सकते हैं। स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अबरार अहमद बट ने कहा था कि पबजी गेम बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहा है, इस पर तत्काल प्रभाव से बैन लगना चाहिए। अबरार के अलावा छात्र संघ के उपाध्यक्ष राफीक मखदूमी ने पबजी को ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक बताया था।
    1. जनवरी 2019-पबजी की लत ने जम्मू-कश्मीर में एक फिटनेस ट्रेनर की मानसिक हालत बिगाड़ दी थी। लगातार 10 दिनों तक पबजी खेलने और मिशन पूरा करने के बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। मिशन पूरा होने के बाद वह अजीब-सी हरकतें करने लगा और खुद को नुकसान पहुंचाने लगा था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
    1. फरवरी 2019-मुंबई के लिए एक लड़के को घरवालों ने पबजी खेलने के लिए 37,000 रुपये का फोन नहीं दिया तो उसने सुसाइड कर लिया। यह मामला मुंबई के कुर्ला इलाके के नेहरू नगर का था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने 37,000 रुपये के स्मार्टफोन की मांग की थी लेकिन घरवाले 20,000 रुपये देने के लिए राजी थे जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।
    2. मार्च 2019- पबजी मोबाइल को गुजरात के राजकोट में बैन कर दिया गया था। राजकोट पुलिस ने पबजी गेम को लेकर नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि जिले में पबजी गेम खेलना अपराध है और पकड़े जाने पर कड़ी-से-कड़ी सजा होगी। राजकोट के पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि पबजी पर प्रतिबंध के दौरान यदि किसी के खिलाफ पबजी खेलने की शिकायत होती है और वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और आईपीसी की धारा 188 के तहत उसे गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही 200 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
    3. जुलाई 2020-पबजी मोबाइल खेलने के लिए 17 साल के बच्चे ने पिताजी के बैंक अकाउंट से एक-दो लाख नहीं बल्कि पूरे 16 लाख रुपये खर्च कर डाले। यह घटना पंजाब के खरड़ की है। इसी महीने पंजाब के मोहाली में एक 15 साल के बच्चे ने पबजी मोबाइल खेलने के लिए अपने दादा जी के अकाउंट से दो लाख रुपये खर्च कर दिए।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें