Redmi ने भारत में लॉन्च किया नया ईयरफोन, कीमत सिर्फ 399 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Sep 2020 09:58 AM IST
Redmi Earphones launched in India With 10mm Dynamic Drivers at Rs 399
Redmi Earphones - फोटो : mi.com

    यदि आप भी किसी सस्ते वायर वाले ईयरफोन की तलाश में हैं तो रेडमी इंडिया ने आपके लिए महज 399 रुपये में एक सस्ता ईयरफोन पेश कर दिया है जिसे रेडमी ईयरफोन नाम दिया गया है। रेडमी ईयरफोन को भारत में कंपनी के नए फोन रेडमी 9ए के साथ लॉन्च किया गया है। रेडमी ईयरफोन में एल्यूमीनियम एलॉय बॉडी और शानदार डिजाइन दी गई है।

    रेडमी ईयरफोन की कीमत 399 रुपये है और इसे रेड ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। रेडमी ईयरफोन की बिक्री अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और एमआई के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से सात सितंबर से होगी।

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एल्यूमीनियम एलॉय साउंड चेंबर दिया गया है जिसके साथ 10एमएम के डायनेमिक ड्राइवर का भी सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि इस ईयरफोन में यूजर को क्रिस्टल क्लियर आवाज, डायनेमिक बास और री-डिफाइन टेरिबल मिलेगा।

    ईयरफोन की बॉडी भी एल्यूमीनियम की बनी है और इसका वजन महज 13 ग्राम है। रेडमी ईयरफोन में एंटी ईयरवैक्स सिलिकॉन ईयरप्लग दिए गए हैं जो वैक्स और पसीने से खराब नहीं होंगे। ईयरफोन के वायर की लंबाई 1.25 मीटर है।

    इसके ऑडियो जैक की डिजाइन 90 डिग्री है। ईयरफोन के वायर में प्ले/पॉज के लिए एक बटन भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें एचडी माइक्रोफोन दिया गया है जो कि कॉलिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग में काफी मददगार साबित होंगे।

    और पढ़ें...