पीएम मोदी ने किया एलान, जल्द नई साइबर सुरक्षा नीति लाएगी भारत सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 15 अगस्त के मौके पर कहा कि भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। वर्ष 2022, हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, अब बस आ ही गया है। उन्होंने कहा, 21वीं सदी के इस दशक में अब भारत को नई नीति और नई रीति के साथ ही आगे बढ़ना होगा। अब साधारण से काम नहीं चलेगा।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में देश के आर्थिक सामाजिक जीवन में इंटरनेट और साइबर प्रौद्योगिक के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जल्दी ही एक समन्वित साइबर सुरक्षा नीति प्रस्तुत करेगी। पीएम मोदी ने कहा 21वीं सदी के इस दशक में अब भारत को नई नीति और नई रीति के साथ ही आगे बढ़ना होगा। अब साधारण से काम नहीं चलेगा।
प्रधानमंत्री ने स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि इंटरनेट और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग बढने के साथ देश के लिए मजबूत समन्वित साइबर सुरक्षा व्यवस्था का होना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा ‘‘साइबर सुरक्षा नीति का खाका जल्द आएगा।’’
उन्होंने कहा कि सरकार देश के सभी छह लाख गावों को एक हजार दिन में फाइबर आप्टिक नेटवर्क से जोड़ेगी ताकि वहां भी तेज गति की संचार सेवाएं उपलब्ध हो सकें। मोदी ने अंडमान नीकोबार द्वीप समूह की तरह लक्षद्वीप को भी समुद्री दूरसंचार केवल से जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे वहां भी तीव्र गति की इंटरनेट सेवाएं मिलने लगेंगी।
- Belkin Kakao 10W Review: कैसा है फास्ट चार्जिंग वाला यह वायरलेस चार्जर?
- गूगल और एपल ने एप स्टोर से हटाया Fortnite Game, कमाई को लेकर बिगड़ी बात
- Independence Day 2020: Airtel फ्री में दे रहा है 1000GB इंटरनेट, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा
- फोन में सेव है बैंक डीटेल तो तुरंत डिलीट करें, BlackRock खाली कर देगा खाता