गूगल और एपल ने एप स्टोर से हटाया Fortnite Game, कमाई को लेकर बिगड़ी बात

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Aug 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Google and apple removed Fortnite Maker Epic Games for Anti-Competitive Behaviour
Epic Games Fortnite - फोटो : amarujala

    पबजी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय मोबाइल गेम फोर्टनाइट को गूगल और एपल ने अपने-अपने एप स्टोर से हटा दिया है और यह पूरा पंगा कमाई को लेकर हुआ है। दरअसल अमेरिकी गेमिंग कंपनी इपिक गेम्स ने अपने एक्शन गेम फोर्टनाइट के लिए यूजर्स से डायरेक्ट पेमेंट लेना शुरू कर दिया था जिसके बाद गूगल और एपल ने इस गेम को अपने-अपने स्टोर से हटा दिया है।

    मामला कुछ ऐसा है कि जब आप भी इन दोनों एप स्टोर से कोई गेम खरीदते हैं तो गूगल और एपल को उसका 30 फीसदी कमीशन मिलता है लेकिन फोर्टनाइट ने इन दोनों को बायपास करते हुए यूजर्स से सीधे तौर पर पेमेंट लेना शुरू कर दिया था। इसी वजह से गूगल और एपल ने एप को स्टोर से हटाया है, हालांकि इस गेम को अभी भी कंपनी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    एपिक गेम्स ने अपने ब्लॉग में कहा है कि उसने आईओएस और एंड्रॉयड के लिए पेमेंट प्लान पेश कर रही है और नए अपडेट में पेमेंट के लिए एक ही विकल्प दिया गया है जो कि एंड्रॉयड, आईओएस और मैक सभी पर लागू होता है। गूगल ने कहा है कि प्ले-स्टोर पर एप को लाने के लिए कंपनी से बातचीत चल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि फोर्टनाइट को इसी साल अप्रैल में एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया था, जबकि आईओएस पर यह पहले से ही था। फोर्टनाइट के दुनियाभर में यूजर्स की संख्या 25 करोड़ है और इस गेम में एक साथ 100 प्लेयर्स खेल सकते है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें