AI: अजीम प्रेमजी की कंपनी ने एआई पर लगाया बड़ा दांव, एआई स्टार्टअप में करेगी 10 अरब डॉलर का निवेश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Apr 2024 10:32 AM IST
सार

ब्लैकरॉक इंक और सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प सहित दुनियाभर की तमाम निवेश कंपनियां बाजार की जानकारी हासिल करने के लिए वास्तविक समय में डाटा स्ट्रीम का विश्लेषण करने के लिए एआई पर भरोसा कर रही हैं और इस क्षेत्र में और अधिक निवेश करना चाह रही हैं।

विज्ञापन
PremjiInvest plan to invest over 10 billion dollars in AI senior executive at the firm said.
azim premji - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सॉफ्टवेयर टाइकून कहे जाने वाले अजीम प्रेमजी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पर बड़ा दांव लगाने जा रहा है। खबर के मुताबिक उनकी कंपनी एआई स्टार्टअप्स में 10 बिलियन डॉलर से भी अधिक का निवेश करने की तैयारी कर रही है। यह निवेश प्रेमजीइन्वेस्ट की ओर से होगा। इसकी जानकारी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

    प्रेमजीइंवेस्ट निजी इक्विटी क्षेत्र में एआई टूल्स का इस्तेमाल करने वाले पहले बड़े भारतीय परिसंपत्ति प्रबंधकों (एसेट मैनेजमेंट) में से एक है। अब कंपनी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एआई क्वांट मॉडल पर भी काम कर रही है। इसके मुख्य निवेश अधिकारी टीके कुरियन ने साल 2017 में पद संभालने के बाद अपने एक इंटरव्यू में कहा था परिसंपत्ति प्रबंधक, जिसने "तेजी से रिटर्न" देखा है, एआई क्षेत्र में भी अधिक निवेश करेगा।

    विज्ञापन

    ब्लैकरॉक इंक और सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प सहित दुनियाभर की तमाम निवेश कंपनियां बाजार की जानकारी हासिल करने के लिए वास्तविक समय में डाटा स्ट्रीम का विश्लेषण करने के लिए एआई पर भरोसा कर रही हैं और इस क्षेत्र में और अधिक निवेश करना चाह रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुरियन के अनुसार प्रेमजीइन्वेस्ट ने तीन साल पहले एआई डिवाइस तैयार करना शुरू किया और 14 एआई इंजीनियरों को काम पर रखा। साथ ही इसने उभरती प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कदम रखने वाली कंपनियों को समर्थन देना शुरू कर दिया। प्रेमजीइन्वेस्ट ने तीन साल पहले एआई टूल विकसित करना शुरू किया था।

    एआई की मदद से दुनियाभर के 10,000 कंपनियों का 600 मापडदंडों पर एसेट मैनेजमेंट किया जा रहा है। कुरियन ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि इससे उन्हें आने वाले समय में टेक्नोलॉजी को उभरते बाजार को पकड़ने और अन्य कंपनियों से आगे रहने में मदद मिलेगी।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोहेसिटी इंक, होलिस्टिक एआई, इकिगई और पिक्सिस जैसी कंपनियों में प्रेमजीइन्वेस्ट ने निवेश किया है। कुरियन की प्लानिंग अपने कुछ एआई टूल के ओपन-सोर्स को उपलब्ध कराना है ताकि डेवलपर्स को मदद मिल सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें