Pratibimb: साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए आया नया हथियार 'प्रतिबिंब', गृह मंत्रालय ने किया लॉन्च

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 21 Apr 2024 03:01 PM IST
सार

पिछले कुछ सालों से साइबर अपराध के मामलों में तेजी से इजाफा आया है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर अपराधियों से लड़ने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर पेश किया है। जानिए पूरी डिटेल।

Pratibimb MHA launches to help police crackdown on cyber frauds
Pratibimb - फोटो : istock

    विस्तार

    देश में लगातार बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए कई तरह के उपाएं अमल में लाए जा रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक नया हथियार पेश किया है। एमएचए के साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने राज्य पुलिस और एंजेसियों की मदद के लिए इस सॉफ्टवेयर को तैयार करके लॉन्च किया है। अधिकारियों के मुताबिक, ये सॉफ्टवेयर साइबर अपराधियों को रियल टाइम में ट्रैक करके उनके नेटवर्क को तबाह कर देगा।

    अधिकारियों ने कहा है कि प्रतिबिंब पूरे देश के साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल नंबरों को जियोग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम यानी जीआईएस पर प्रदर्शित करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, ये सॉफ्टवेयर साइबर अपराधियों के रियल नंबरों की वास्तविक लोकेशन की जानकारी को सर्विस देने वाले और एजेंसियों को मैप पर प्रदान करेगा।

    एमएचए ने प्रतिबिंब सॉफ्टवेयर से पहचाने गए 12 साइबर अपराधियों के हॉटस्पॉट के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश भी जारी कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रतिबिंब सॉफ्टवेयर लॉन्च होने के बाद ये देखा गया है कि निगरानी के तहत कुछ अपराधी अपने स्थान को बदल लेते हैं। ऐसे में साइबर अपराधियों की लोकेशन को लगातार ट्रैक करना मुश्किल हो रहा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें