WhatsApp: व्हॉट्सएप पर अपनी प्राइवेसी करें पुख्ता, विस्तार से जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
व्हॉट्सएप पर अपनी प्राइवेसी को मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद आपका अकाउंट सुरक्षित बन जाएगा। जानिए पूरी डिटेल।

विस्तार
डिजिटल युग में प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। डिजिटल प्राइवेसी को सुरक्षित रखना आज के समय में काफी मुश्किल काम हो गया है। मशहूर चैटिंग प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप का काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप व्हॉट्सएप पर अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। व्हॉट्सएप में प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए कई विकल्प मिलते हैं। व्हॉट्सएप पर आपसे कौन कनेक्ट हो सकता है, कौन आपके पर्सनल डेटा की जानकारी को देख सकता है। साथ ही सुरक्षा के लिए कई अन्य विकल्प भी मिलते हैं।
- सबसे पहले व्हॉट्सएप की सेटिंग में जाएं फिर प्राइवेसी को चुनें।
- फिर स्टार्ट चेकअप पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग को कस्टमाइज्ड कर सकते हैं।
व्हॉट्सएप पर आपसे कौन जुड़ सकता है, इसका विकल्प मिलता है। इस फीचर के जरिए आप ये तय कर सकते हैं कि कौन आपके साथ व्हॉट्सएप पर जुड़ सकता है। अपनी पसंद के हिसाब से विकल्प चुनने के बाद आप अनचाहे मैसेज और कॉल्स को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही ये भी नियंत्रित कर सकते हैं कि आपको व्हॉट्सएप ग्रुप में कौन जोड़ सकता है।
- काम की बात: सबसे पहले मिलेगा व्हाट्सएप का अपडेट, तुरंत करें अपने अकाउंट में यह सेटिंग
- 5G Network: स्मार्टफोन में आ रही है 5जी नेटवर्क की समस्या? बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इन उपायों को अपनाएं
- अलर्ट: यूनियन बैंक के नाम पर चल रहा बड़ा स्कैम, खाली हो सकता है अकाउंट, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
- AI Voice Cloning Scams: एआई वॉयस क्लोनिंग स्कैम से कैसे बचें, इन सेफ्टी टिप्स को दिमाग में जरूर रखें