पॉर्नहब ने डिलीट किए 90 लाख वीडियोज, इस वजह से लेना पड़ा फैसला

पॉर्न वेबसाइट पॉर्नहब ने 90 लाख वीडियोज डिलीट किए हैं। ये उन यूजर्स के वीडियोज हैं जिन्हें वेबसाइट पर वेरिफाई नहीं किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पॉर्नहब पर कुल 130 लाख वीडियोज थे जो जिनकी संख्या अब 40 लाख हो गई है।
पॉर्नहब पर अक्सर यह आरोप लगता रहता है कि वह चाइल्ड अब्यूज कंटेंट, नाबालिग और सेक्स ट्रैफिकिंग की शिकार हुईं लड़कियों के वीडियोज को अपनी साइट से हटाने में सख्ती नहीं दिखाता है। अब कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए 90 लाख वीडियो को हटा दिया है।
पॉर्नहब ने अपने एक बयान में कहा है कि वह अब बिना वेरिफाई किए किसी भी यूजर्स को वीडियो अपलोड नहीं करने देगी। कंपनी ने कहा है कि यह नियम सभी वीडियोज के लिए लागू होंगे। बता दें कि इससे पहले पॉर्नहब पर आपत्तिजनक, गैरकानूनी वीडियोज होने के आरोप लग चुके हैं।
वहीं theguardian.com की रिपोर्ट में कहा गया है कि पॉर्नहब के इस फैसले से लाखों सेक्स वर्कर्स और मॉडल्स को रोजी-रोटी मुश्किल में पड़ सकती है, क्योंकि अब बिना वेरिफिकेशन साइट पर कोई भी वीडियो अपलोड नहीं कर सकेगा और कंपनी ने अभी तक वेरिफिकेशन प्रोसेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
- भारत सरकार ने लॉन्च किया नया डिजिटल पेमेंट एप DakPay, जानें इसके फायदे
- अगले 20 साल में दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में होगा भारत: जुकरबर्ग से मुकेश अंबानी
- 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 फीसदी से अधिक महिलाओं ने नहीं देखी इंटरनेट की सूरत
- Flix ने भारत में लॉन्च किए यूएसबी केबल और वॉल चार्जर, शुरुआती कीमत 149 रुपये