12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 फीसदी से अधिक महिलाओं ने नहीं देखी इंटरनेट की सूरत

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Dec 2020 01:17 PM IST
Over 60 percent of women from 12 states and UTs never used internet says new Survey
Internet User

    देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 फीसदी से अधिक महिलाओं ने इंटरनेट का कभी इस्तेमाल नहीं किया है। देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। सर्वेक्षण में बताया गया है कि जिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 फीसदी से कम महिलाओं ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है, उनमें आंध्र प्रदेश (21 फीसदी), असम (28.2 फीसदी), बिहार (20.6 फीसदी), गुजरात (30.8 फीसदी), कर्नाटक (35 फीसदी), महाराष्ट्र (38 फीसदी), मेघालय (34.7 फीसदी), तेलंगाना (26.5 फीसदी), त्रिपुरा (22.9 फीसदी), पश्चिम बंगाल (25.5 फीसदी), दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (36.7 फीसदी) तथा अंडमान - निकोबार द्वीप समूह (34.8 फीसदी) शामिल हैं।

    महिलाओं की तुलना में अधिक पुरुषों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। आंकड़ों के अनुसार, देश के सात राज्यों में करीब 50 फीसदी पुरुषों ने इंटरनेट इस्तेमाल किया है। इनमें आंध्र प्रदेश (48.8 फीसदी), असम (42.3 फीसदी), बिहार (43.6 फीसदी), मेघालय (42.1 फीसदी), त्रिपुरा (45.7 फीसदी), पश्चिम बंगाल (46.7 फीसदी), अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (46.5 फीसदी) शामिल हैं।

    सर्वेक्षण के अनुसार, आंध्र प्रदेश (68.6 फीसदी), बिहार (57.8 फीसदी) और तेलंगाना (66.6 फीसदी) महिलाओं की सबसे कम साक्षरता दर वाले राज्यों में शामिल हैं, जबकि केरल (98.3 फीसदी), लक्षद्वीप (96.5 फीसदी) और मिजोरम (94.4 फीसदी) में महिलाओं की सर्वाधिक साक्षरता दर पाई गई।

    आंध्र प्रदेश (79.5 फीसदी) और बिहार (78.5 फीसदी) में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे कम है, जबकि केरल (98.2 फीसदी) और लक्षद्वीप (99.1 फीसदी)में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे अधिक है। सर्वेक्षण के अनुसार, जिस व्यक्ति ने नौवीं कक्षा या इससे अधिक पढ़ाई की हो और जो पूरा वाक्य या वाक्य का एक हिस्सा पढ़ सके, उसे साक्षर माना जाता है।

    आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 फीसदी से कम महिलाओं ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (39.6 फीसदी), असम (29.6 फीसदी), बिहार (28.8 फीसदी), गुजरात (33.8 फीसदी), मेघालय (35.1 फीसदी), त्रिपुरा (23.2 फीसदी), पश्चिम बंगाल (32.2 फीसदी) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (35.8 फीसदी) शामिल हैं।

    नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 50 फीसदी से कम पुरुषों ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (47.9 फीसदी), असम (35.5 फीसदी), बिहार (42.8 फीसदी), गुजरात (45.6 फीसदी), मेघालय (34.7 फीसदी), मिजोरम (49.1 फीसदी), त्रिपुरा (29.4 फीसदी), पश्चिम बंगाल (34.7 फीसदी) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (49.4 फीसदी) शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें