भारत सरकार ने लॉन्च किया नया डिजिटल पेमेंट एप DakPay, जानें इसके फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Dec 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
DakPay app launched by India Post Payments Bank launches its digital payments
DakPay App - फोटो : अमर उजाला

    भारतीय डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक्स (IPPB) ने एक नया डिजिटिल पेमेंट एप डाकपे (DakPay) लॉन्च किया है। DakPay एप की लॉन्चिंग आज एक वर्चुअल इवेंट में हुई जिसमें आईटी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे।

    DakPay सिर्फ एक डिजिटल पेमेंट एप नहीं है, बल्कि इसके जरिए संबंधित बैंक और डाक की अन्य सेवाएं भी मिलेंगी। डाकपे एप में भी डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा है। लॉन्च इवेंट में रविशंकर प्रसाद ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के दौरान इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रयासों की सराहना की।

    विज्ञापन

    कैसे काम करता है DakPay एप?

    सबसे पहले आपको बता दें कि DakPay एप को आप फ्री में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद नाम, मोबाइल नंबर और पिन कोड के साथ एप में प्रोफाइल बनानी होगी। इसके बाद आप अपने बैंक अकाउंट को एप से लिंक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आप चाहें तो एक से अधिक बैंकों को भी लिंक कर सकते हैं। इसके बाद आप यूपीआई या किसी अन्य तरह का मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। इस एप में भी आपको यूपीआई एप की तरह चार अंकों का एक पिन बनाना होगा। इस एप से आप किराना स्टोर से लेकर शॉपिंग मॉल तक हर जगह पेमेंट कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें