मोदी के लॉकडाउन वाले भाषण ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड, टीवी पर 19.7 करोड़ लोगों ने देखा

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Mar 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi lockdown speech on coronavirus outbreak breaks the records
Narendra Modi - फोटो : pti

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लॉकडाउन की घोषणा करने वाले संबोधन को उनके टीवी पर प्रसारित पिछले संबोधनों के मुकाबले ज्यादा देखा गया है। बार्क इंडिया रेटिंग्स ने यह जानकारी दी। मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर मंगलवार को 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था कि इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सामाजिक मेलजोल से दूरी ही भारत के लिये एकमात्र रास्ता है।

    टीवी रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल्स (बार्क) भारत की रेटिंग में मोदी के लॉकडाउन वाले संबोधन को उनके 'जनता कर्फ्यू' और नोटबंदी वाले संबोधनों समेत पिछले सभी संबोधनों से ज्यादा देखा गया।

    विज्ञापन

    प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट किया, 'बार्क इंडिया द्वारा साझा डाटा के अनुसार 24 मार्च को लॉकडाउन वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को टीवी पर सबसे अधिक देखा गया, जोकि आईपीएल का फाइनल मैच देखने वालों की संख्या को भी पार कर गया। इसे 201 से भी अधिक चैनलों पर दिखाया गया।' आईपीएल के फाइनल मैच को 13.3 करोड़ लोगों ने देखा था। वहीं मोदी के संबोधन को 19.7 करोड़ लोगों ने देखा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बार्क की रेटिंग के अनुसार प्रधानमंत्री के 19 मार्च के संबोधन को 191 टीवी चैनलों पर 8.30 करोड़ लोगों ने देखा, जिसमें उन्होंने 14 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की थी। बार्क की रेटिंग के अनुसार पिछले साल आठ अगस्त को जब प्रधानमंत्री ने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधान खत्म करने पर जो संबोधन दिया उसे 163 चैनलों पर 6.5 करोड़ दर्शकों ने देखा था, जबकि आठ नवंबर 2016 को जब उन्होंने नोटबंदी की घोषणा की तो उसे 114 चैनलों पर 5.7 करोड़ लोगों ने देखा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें