Coronavirus: हॉन्ग-कॉन्ग से लेकर सिंगापुर तक ने कोरोना को मात देने के लिए इन डिवाइस का किया इस्तेमाल

कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई हैं, तो दूसरी तरफ लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। ऐसे में कई देशों ने इस वायरस को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं हैं। इनमें स्कूल बंद से लेकर अन्य कई तरह की पाबंदियां तक शामिल हैं। इसके अलावा कई देशों ने इस वायरस से लड़ने के लिए तकनीक का सहारा लिया है, जिससे उन्हें काफी हद तक कामयाबी मिली है। तो आज हम आपको कुछ देशों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने डिवाइस और मोबाइल एप के उपयोग कर इस खतरनाक वायरस को ट्रैक करने के साथ रोका भी है। आइए जानते हैं विस्तार से...

हॉन्ग-कॉन्ग ने किया रिस्टबैंड का उपयोग
हॉन्ग-कॉन्ग की सरकार ने कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए खास तकनीक वाले रिस्टबैंड का इस्तेमाल किया है, जो लगातार स्मार्टफोन एप के साथ कनेक्ट रहता है। वहीं, यह एप लगातार लोगों की लोकेशन को ट्रैक करने के साथ उनकी पल-पल की जानकारी अधिकारियों को देता है।

साउथ कोरिया का खास टूल
वैसे तो साउथ कोरिया ने कोरोना वायरस को ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी का उपयोग किया है। लेकिन इन सब के बावजूद कोरियन सरकार ने गुरुवार को एक खास टूल लॉन्च किया था। सरकार इस टूल के जरिए मरीजों पर हर पल नजर बनाए रखती है।