Viewership War: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और राहुल गांधी में से किसने मारी बाजी? जानें किसके दावे में कितना दम
दोनों राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दावे पेश कर रही हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि पीएम मोदी या राहुल गांधी दोनों में कौन सोशल मीडिया पर ज्यादा पॉपुलर है।

विस्तार
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक और जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों पार्टियां अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोशल मीडिया एंगेजमेंट के आधार पर उनकी लोकप्रियता की तुलना कर रही हैं। इसकी शुरुआत, कांग्रेस ने की। कांग्रेस ने संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर दर्शकों की संख्या दिखाने वाले स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें दावा किया गया कि संसद में राहुल गांधी के भाषण को पीएम मोदी की तुलना में अधिक दर्शक मिले। जिसके बाद दोनों पार्टियों में इसको लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई और एक नई चर्चा ने जन्म ले लिया। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि पीएम मोदी या राहुल गांधी दोनों में कौन सोशल मीडिया पर ज्यादा पॉपुलर है। साथ में ये भी देखेंगे कि दोनों नेताओं के पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कितने-कितने फॉलोअर्स हैं।
कांग्रेस का दावा- राहुल ज्यादा पॉपुलर

सबसे पहले कांग्रेस के उस दावे को जान लेते हैं, जिसने इस नई सोशल मीडिया जंग को जन्म दिया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी और पीएम मोदी के ट्वीट को लेकर तुलनात्मक आंकड़े जारी किए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) टीवी के एक पोस्ट के अनुसार, राहुल गांधी के भाषण को संसद टीवी पर 3.5 लाख बार देखा गया, जबकि मोदी को 2.3 लाख बार देखा गया। हालांकि, पार्टी ने डाटा के समय, के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि 9 अगस्त को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी दोपहर 12:09 बजे से 12:46 बजे तक यानी 37 मिनट बोले। वहीं पीएम मोदी 10 अगस्त को लोकसभा में 2 घंटे 31 मिनट तक बोले।
कांग्रेस का कहना है कि राहुल, पीएम मोदी से ज्यादा पॉपुलर हैं। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया टीम के मुताबिक, राहुल गांधी के आखिरी 30 ट्वीट्स को 48.13 मिलियन इंप्रेशन मिले, जबकि पीएम मोदी के आखिरी 30 ट्वीट्स को 21.59 मिलियन इंप्रेशन मिले।
बीजेपी ने कहा कि एक्स (पहले ट्विटर) पर पीएम मोदी के अकाउंट को पिछले एक महीने में लगभग 79.9 लाख एंगेजमेंट मिले, जबकि राहुल गांधी के अकाउंट को लगभग 23.43 लाख एंगेजमेंट मिले। बीजेपी ने कहा कि फेसबुक पर, पीएम मोदी के अकाउंट को पिछले एक महीने में लगभग 57.89 लाख एंगेजमेंट मिले, जबकि राहुल गांधी के अकाउंट को लगभग 28.38 लाख एंगेजमेंट मिले। बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यूट्यूब चैनलों से प्राप्त व्यूअरशिप की संख्या भी साझा की। इन आंकड़ों में भी मोदी आगे दिख रहे हैं।
- एलन मस्क ने X से हटाए 23 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स, इन गलतियों से आपका अकाउंट भी हो सकता है बंद
- IRCTC की वेबसाइट से टिकट कैंसिल करना पड़ा भारी, लगी चार लाख रुपये की चपत, आप तो नहीं कर रहे ये गलती
- Jio के एक महीने की वैधता वाले सभी रिचार्ज प्लान
- एक ही एप में मिलेगी बस, प्लेन, ट्रेन में से सबसे बेहतर विकल्प की जानकारी, सरकार बना रही नया ट्रांसपोर्ट प्लान