IRCTC की वेबसाइट से टिकट कैंसिल करना पड़ा भारी, लगी चार लाख रुपये की चपत, आप तो नहीं कर रहे ये गलती

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 13 Aug 2023 03:46 PM IST
सार

स्कैमर्स ने तीन अलग-अलग फोन नंबरों का उपयोग करके बशीर को कई बार फोन किया और जब उन्होंने रकम निकालने के बाद पहली बार बैंक को जानकारी देने की कोशिश की तो स्कैमर्स ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

विज्ञापन
78 year old man lost over Rs 4 lakh in IRCTC ticket scam Cyber Fraud in Kerala
Scam Alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    केरल के एक 78 वर्षीय व्यक्ति ने एक भ्रामक IRCTC टिकट स्कैम में 4 लाख रुपये गंवा दिए। पूरी परेशानी तब शुरू हुई जब उन्होंने आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ट्रेन टिकट कैंसिल करने की कोशिश की। दरअसल, पीड़ित ने टिकट कैंसिल करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद वह स्कैम का शिकार हो गए और उन्हें 4 लाख रुपये की चपत गई है।

    कोझिकोड वंडीपेट्टा में रहने वाले 78 वर्षीय व्यक्ति, एम मोहम्मद बशीर, अपनी यात्रा की योजना बदलने के कारण बुक किए गए ट्रेन टिकटों को कैंसिल करने की कोशिश कर रहे थे। बशीर की गलती यह हुई कि वह टिकट कैंसिल करने के लिए फर्जी वेबसाइट पर पहुंच गए। तभी उनके पास एक शख्स का फोन आया जो खुद को रेलवे अधिकारी बता रहा था। धोखेबाज ने अंग्रेजी और हिंदी दोनों में धाराप्रवाह बातचीत से बशीर को अपने झांसे में ले लिया। तथाकथित रेलवे अधिकारी ने बशीर को 'रेस्ट डेस्क' नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा।

    विज्ञापन

    पीड़ित को यह जानकारी नहीं थी कि यह स्कैमर्स की चाल है। एप को फोन में इंस्टॉल कराने के बाद उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं। जिसके बाद वह तुरंत अपने बैंक पहुंचे, और उन्हें 4 लाख रुपये के स्कैम की जानकारी मिली।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पुलिस के अनुसार, स्कैमर्स ने तीन अलग-अलग फोन नंबरों का उपयोग करके बशीर को कई बार फोन किया और जब उन्होंने रकम निकालने के बाद पहली बार बैंक को जानकारी देने की कोशिश की तो स्कैमर्स ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। बाद में बशीर ने फोन को फॉर्मेट किया और बैंक के साथ-साथ साइबर सेल पुलिस को घटना की सूचना दी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें