एक ही एप में मिलेगी बस, प्लेन, ट्रेन में से सबसे बेहतर विकल्प की जानकारी, सरकार बना रही नया ट्रांसपोर्ट प्लान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 13 Aug 2023 11:40 AM IST
सार

यात्रियों को एक ही जगह बस, प्लेन और ट्रेन जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी मिलेगी। इससे सीट और बर्थ की मारामारी भी कम हो सकेगी।

विज्ञापन
app will Suggest best option of public transport in one india Integrated Transport Plan
पब्लिक ट्रांसपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    One India Integrated Transport Plan: पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार वन इंडिया इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट प्लान बना रही है। इस प्लान की मदद से लोगों का एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। यात्रियों को एक ही जगह बस, प्लेन और ट्रेन जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही यात्री, इन सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प में से भी सबसे बेहतर विकल्प की जानकारी ले सकेंगे।

    सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार वन इंडिया इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट प्लान पर काम कर रही है। इस योजना के तहत जल्द मोबाइल एप जारी किया जा सकता है। इस एप की मदद से यात्रियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सबसे बेहतर विकल्प की जानकारी मिल सकेगी। भारत में ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए बस, ट्रेन और प्लेन का इस्तेमाल किया जाता है।

    विज्ञापन

    नया एप यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए इन विकल्पों में से सबसे आसान और अच्छे विकल्प को चुनना आसान बना देगा। जैसे 200-400 किमी यात्रा के लिए बस बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं 400 से 1000 किमी यात्रा के लिए ट्रेन को अच्छा विकल्प माना जाता है। 1000 किमी से अधिक यात्रा के लिए प्लेन का सुझाव दिया जाता है। हालांकि, हर एक जगह के लिए यह विकल्प उपलब्धता और वातावरण के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सरकार के नए ट्रांसपोर्ट प्लान में इन सभी विकल्पों की जानकारी को एक ही जगह उपलब्ध किया जाएगा, ताकि यात्रियों के डेस्टिनेशन को आसान और किफायती बनाया जा सके। वहीं इस इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट प्लान में बस, ट्रेन और प्लेन में उपलब्ध सीटों की जानकारी भी मिलेगी, ताकि सीट और बर्थ की मारामारी को कम किया जा सके। अगर कहीं पर ट्रांसपोर्ट सेवा नहीं है, तो एप सबसे पास का डेस्टिनेशन प्वाइंट भी बताएगा। इस एप को रेलवे, हवाई और सड़क परिवहन की वेबसाइट से भी जोड़ा जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें