OpenAI Browser: लॉन्चिंग के लिए तैयार है ओपनएआई का ब्राइजर, क्या लद जाएंगे गूगल क्रोम के दिन?
AI मॉडल को विकसित करने के लिए OpenAI को बड़े स्तर पर डेटा की जरूरत होती है और एक ब्राउजर के जरिए कंपनी को भारी मात्रा में यूजर डेटा प्राप्त हो सकता है। इससे उसके AGI (आर्टिफिशियल जेनरल इंटेलिजेंस) मिशन को भी गति मिल सकती है।

विस्तार
AI तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी OpenAI reportedly एक नए AI-पावर्ड वेब ब्राउजर पर काम कर रही है, जो सीधे तौर पर Google Chrome जैसे ब्राउजरों को चुनौती देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI इस ब्राउजर को कुछ ही हफ्तों में लॉन्च कर सकता है, हालांकि इस ब्राउजर का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह AI नैटिव ब्राउजर होगा, यानी इसमें AI तकनीक को गहराई से एकीकृत किया गया होगा।
- AI नैटिव ब्राउजिंग अनुभव:यह पारंपरिक ब्राउजरों से अलग होगा, जिसमें यूजर्स केवल चैट इंटरफेस के जरिए प्राकृतिक भाषा या अपनी भाषा में कमांड देकर ब्राउज़िंग कर सकेंगे।
- AI से संचालित फीचर्स:रिपोर्ट में बताया गया है कि कई इंटरैक्शन को केवल टेक्स्ट कमांड से नियंत्रित किया जा सकेगा, जिससे वेब सर्फिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।
- व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में एकीकरण:यह ब्राउजर OpenAI की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह अपनी AI सेवाओं को यूजर्स के व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में पूरी तरह एकीकृत करना चाहता है।
Google Chrome पिछले दो दशकों से ब्राउजर और सर्च मार्केट पर हावी रहा है, लेकिन अब OpenAI एक Chrome-जैसे इकोसिस्टम को खड़ा करने की योजना बना रहा है। इसका मकसद न केवल ब्राउजिंग को AI से लैस करना है, बल्कि भविष्य में AI सर्च इंजन के जरिए भी यूजर्स को जोड़ना है।
AI मॉडल को विकसित करने के लिए OpenAI को बड़े स्तर पर डेटा की जरूरत होती है और एक ब्राउजर के जरिए कंपनी को भारी मात्रा में यूजर डेटा प्राप्त हो सकता है। इससे उसके AGI (आर्टिफिशियल जेनरल इंटेलिजेंस) मिशन को भी गति मिल सकती है।
- Google AI Pro: इन स्मार्टफोन को फ्री में मिला सब्सक्रिप्शन, मुफ्त में बना सकेंगे एआई वीडियोज
- Grok 4: एलन मस्क ने लॉन्च किया नया मॉडल, यह है दुनिया का सबसे महंगा एआई सब्सक्रिप्शन
- Samsung Unpacked 2025: ECG और ब्लड प्रेशर फीचर के साथ Galaxy Watch 8 सीरीज लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन
- Samsung Unpacked 2025: 4.1 इंच की कवर डिस्प्ले के साथ Galaxy Z Flip 7 भारत में लॉन्च