घरेलू कंपनी Pebble ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, एचडी डिस्प्ले के साथ मिलेगा कॉलिंग फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jul 2023 10:16 AM IST
सार

Pebble की इस स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें कई सारे हेल्थ फीचर्स हैं। Pebble Revolve की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसे कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Pebble Revolve Smartwatch launched With HD Display Price and Features
Pebble Revolve - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Pebble ने अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Revolve को लॉन्च कर दिया है। Pebble Revolve के साथ 1.39 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी है। Pebble Revolve के साथ बॉक्स में तीन एक्स्ट्रा स्ट्रैप मिलेंगे।

    Pebble की इस स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें कई सारे हेल्थ फीचर्स हैं। Pebble Revolve की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसे कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Pebble Revolve तीन स्ट्रैप कैटेगरी में आती है जिनमें सिलिकॉन, क्लासिक मेटल और प्रीमियम लेदर शामिल हैं। वॉच को अलग-अलग डायल डिजाइन में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Pebble Revolve के साथ सर्कुलर डायल मिलता है और साथ में रोटेटिंग क्राउन मिलता है। इसमें 1.39 इंच की HD डिस्प्ले है जो कि अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर को भी सपोर्ट करती है। इसमें कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर हैं।

    Pebble Revolve के साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट मिलता है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग मिलता है। वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। Pebble Revolve में 230mAh की बैटरी मिलती है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें