Netflix के बाद Disney+ Hotstar भी लेने जा रहा बड़ा फैसला, पासवर्ड शेयरिंग की सीमा होगी तय

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jul 2023 10:33 AM IST
सार

Disney+ Hotstar के प्रीमियम अकाउंट के पासवर्ड को फिलहाल 10 लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है और सभी लोग अपनी-अपनी डिवाइस पर एक ही अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन जल्द ही ये बंद होने वाला है। अब सिर्फ एक अकाउंट को चार लोग ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन
Disney plus Hotstar Said to Introduce Account Sharing Limit in India
Disney+ Hotstar - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Walt Disney इंडिया ने नेटफ्लिक्स की राह पर चलते हुए पासवर्ड शेयरिंग की लिमिट तय करने की प्लानिंग की है। Disney+ Hotstar भारत में अपनी पॉलिसी में बदलाव करने जा रही है। नई पॉलिसी के मुताबिक Disney+ Hotstar के यूजर्स अपने अकाउंट के पासवर्ड अब सिर्फ चार लोगों को ही शेयर कर सकेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही Netflix ने पासवर्ड शेयरिंग पर पाबंदी लगाई है।

    भारतीय बाजार में Disney+ Hotstar के प्रीमियम अकाउंट के पासवर्ड को फिलहाल 10 लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है और सभी लोग अपनी-अपनी डिवाइस पर एक ही अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन जल्द ही ये बंद होने वाला है। अब सिर्फ एक अकाउंट को चार लोग ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक Disney+ Hotstar इस पॉलिसी की टेस्टिंग कर रही है और जल्द ही इस जारी किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने इस पॉलिसी बदलाव को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें