Jio GigaFiber: बुकिंग, प्लान्स से लेकर Free TV और टीवी से वीडियो कॉलिंग के बारे में सबकुछ

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 05 Sep 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Jio GigaFiber plans launch Everything You Need to Know about offers 4k set top box and more
Jio GigaFiber - फोटो : amar ujala

    जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की लॉन्चिंग आज यानी 5 सितंबर को होने वाली है, हालांकि Jio Fiber की लॉन्चिंग तो पिछले साल ही हुई थी लेकिन रिलायंस जियो ने अभी तक इसके प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो गीगाफाइबर के प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...

    jio gigafiber booking
    jio gigafiber booking - फोटो : jio.com

    कैसे मिलेगा जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन?

    Jio.com पर जाकर आप जियो गीगाफाइबर के लिए बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग करने के बाद जियो के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और फिर आपको जियो फाइबर का कनेक्शन मिल जाएगा।

    jio gigafiber plan
    jio gigafiber plan - फोटो : jio

    जियो गीगाफाइबर के प्लान्स

    प्लान्स की बात करें तो जियो गीगाफाइबर के प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये है और सबसे महंगा प्लान 10 हजार रुपये का है। 700 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी, वहीं प्रीमियम प्लान के साथ यह 1 जीबीपीएस हो जाएगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें