Jio fiber Effect: BSNL के इस प्लान में रोज मिलेगा 33GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 07 Sep 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
Jio fiber effects BSNL offers New Rs 1999 Bharat Fiber 100Mbps Broadband Plan with 33GB Daily Data
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जियो गीगाफाइबर को करारा जवाब देने के लिए नया ऑफर पेश किया है जिसके तहत ग्राहकों को हर रोज 33 जीबी यानी एक महीने में कुल 990 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं BSNL के इस प्लान के बारे में विस्तार से...

    BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 1,999 रुपये है। इस प्लान में रोज का डाटा खत्म होने के बाद 4एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। BSNL के इस प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। वहीं BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।

    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि BSNL के इस प्लान में 100एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी, वहीं 33 जीबी डाटा खत्म होने के बाद 4एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी है। बता दें कि जियो ने हाल ही में 1,299 रुपये का गोल्ड प्लान पेश किया है जिसमें कुल 500 जीबी डाटा मिल रहा है, हालांकि इस प्लान में डाटा की स्पीड 250Mbps है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें