5G पर तकरार: CoAI ने कहा- ओटीटी पर खूब हो रहा फ्री में 5जी का इस्तेमाल, टेलीकॉम कंपनियों को मिलने चाहिए पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Sep 2023 09:46 AM IST
सार

कॉलिंग और नॉर्मल डाटा यूज के बाद टेलीकॉम कंपनियों के अधिकतर नेटवर्क का इस्तेमाल ओटीपी पर हो रहा है। ऐसे में डाटा ट्रैफिक भी ओटीटी की वजह से ही अधिक हो रहा है लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म टेलीकॉम कंपनियों को भुगतान नहीं कर रहे।

OTT Platforms in India Using 5G Networks Without Paying Up said COAI DG
netflix - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    5जी को लेकर अब हंगामा शुरू होने लगा है। कुछ दिन पहले टेलीकॉम कंपनियां ने मांग की थी कि नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनके 5जी नेटवर्क का खूब इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन उन्हें एक रुपया नहीं मिल रहा है। अब सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के महानिदेशक एसपी कोचर ने 5जी नेटवर्क के इस्तेमाल को लेकर कहा है कि ओटीटी कंपनियों और दूरसंचार कंपनियों के बीच एक साझेदारी होनी चाहिए और टेलीकॉम कंपनियों को पैसे मिलने चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि कॉलिंग और नॉर्मल डाटा यूज के बाद टेलीकॉम कंपनियों के अधिकतर नेटवर्क का इस्तेमाल ओटीपी पर हो रहा है। ऐसे में डाटा ट्रैफिक भी ओटीटी की वजह से ही अधिक हो रहा है लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म टेलीकॉम कंपनियों को भुगतान नहीं कर रहे।

    भारत में Netflix, Amazon Prime, Zee5, SonyLIV के सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। कोचर ने आगे कहा कि 5जी का सबसे ज्यादा फायदा इन ओटीटी कंपनियों को ही हो रहा है। यह कुछ ऐसा ही है कि आपने एक घर बनाया जिसका एक कमरा आप इस्तेमाल करें और अन्य सभी कमरों को फ्री लोगों को दे दें।

    उन्होंने कहा, 'यह बहुत मूर्खतापूर्ण है। अगर मैंने कुछ बनाया है और मैं इसे किराए पर देता हूं, तो मुझे उम्मीद है कि इससे कुछ पैसे मिलेंगे। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप जो कमाएंगे उसकी पूरी राशि मुझे मिलेगी, लेकिन कुछ राशि चाहिए। टेलीकॉम कंपनियों को 5जी नेटवर्क शुरू करने के लिए किए गए खर्च के बाद के कारण वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें