Helio P35 प्रोसेसर के साथ आएगा OPPO का नया A5s स्मार्टफोन

बजट सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO अपना नया स्मार्टफोन A5s को अगले हफ्ते लांच कर सकती है। इस फोन में नया MediaTek Helio P35 प्रोससर दिया जायेगा जिसे अभी लॉन्च ही किया गया है। इस प्रोसेसर को खासतौर पर बजट स्मार्टफोन के लिए बनाया है ।
OPPO A5s एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी संभावित कीमत 10,000 रुपये के अन्दर हो सकती है। यह फोन गोल्ड, ग्रीन, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यह फोन Xiaomi के नोट 7 को चुनौती देगा।
इस फोन में 6.2 इंच का HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया जा सकता है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप होगा। परफॉरमेंस के लिए इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज MediaTek Helio P35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जायेगा। यह फोन 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के ऑप्शन में मिलेगा जबकि इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा जिससे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 4230 एमएएच की बैटरी मिलेगी जोकि 5V/2A (10W) चार्जिंग इनपुट के साथ आएगी। यह फोन ColorOS 5.2 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करेगा।
कनेक्टिविटी के लिएOPPO A5sमें4G VoLTE, वाई-फाई 2.4 गीगाहर्ट्ज, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- Oppo A5 का 64GB स्टोरेज वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
- Oppo F11 Pro की बिक्री शुरू, इसमें है 48 मेगापिक्सल का कैमरा
- 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में बिकने वाले 5 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये
- 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo F11 Pro, 20 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन