Oppo F11 Pro की बिक्री शुरू, इसमें है 48 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 15 Mar 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Oppo F11 Pro sale Starts in India via online and retail store, Know price and specifications
Oppo F11 Pro

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने मार्च के पहले सप्ताह में भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Oppo F11 Pro और Oppo F11 शामिल हैं, हालांकि कंपनी ने ओप्पो एफ11 की उपलब्धता के बारे में जानकारी अभी तक नहीं दी है। ओप्पो एफ11 प्रो को ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। Oppo F11 Pro की खासियतों की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

    OPPO F11 Pro
    OPPO F11 Pro

    Oppo F11 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920 × 1080 है। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

    OPPO F11 Pro
    OPPO F11 Pro

    OPPO F11 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। पॉप अप कैमरे को कंपनी ने राइजिंग कैमरा नाम दिया है। साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें