48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo F11 Pro, 20 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F11 Pro लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग मुंबई में आयोजित एक इवेंट में हुई। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। इस फोन के साथ कंपनी ने ओप्पो एफ11 भी पेश किया और इस फोन में भी 48+5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Oppo F11 Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920 × 1080 है। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

OPPO F11 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। पॉप अप कैमरे को कंपनी ने राइजिंग कैमरा नाम दिया है।