Strawberry AI: ओपनएआई ला रहा नया एआई मॉडल, चुटकियों में सॉल्व होंगे गणित के सवाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Aug 2024 01:20 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि स्ट्रॉबेरी एआई को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। स्ट्रॉबेरी एआई भी लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर आधारित है और इसकी क्षमता चैटजीपीटी के मुकाबले अधिक होगी।

विज्ञापन
OpenAI Strawberry AI Model With Advanced Mathematics AND Reasoning Capabilities to Launch Soon
चैटजीपीटी - फोटो : Social Media

    विस्तार

    चैटजीपीटी की खासी लोकप्रियता और सोरा की लॉन्चिंग के बाद OpenAI अब एक नए एआई मॉडल पर काम कर रहा है जो कि आने वाले समय में क्रांतिकारी साबित हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ओपनएआई स्ट्रॉबेरी एआई (Strawberry AI) मॉडल पर काम कर रहा है जो कि मैथ और रिजनिंग के लिए होगा।

    कहा जा रहा है कि स्ट्रॉबेरी एआई को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। स्ट्रॉबेरी एआई भी लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर आधारित है और इसकी क्षमता चैटजीपीटी के मुकाबले अधिक होगी। कहा जा रहा है कि यह मॉडल किसी समस्या का समाधान इस तरीके से करेगा जैसा आज तक किसी एआई मॉडल ने नहीं किया है।

    विज्ञापन

    AI मॉडल्स मूल रूप से डीप लर्निंग मॉडल्स होते हैं, जो अलग-अलग पैटर्न्स को समझने और प्रोसेस करने के लिए एल्गोरिदम्स का उपयोग करते हैं, लेकिन जब ये पैटर्न्स और लॉजिक प्रतीकात्मक या अस्पष्ट हो जाते हैं, तो AI को समझने में कठिनाई होती है। यही कारण है कि आधुनिक AI चैटबॉट्स जटिल गणितीय या तर्कसंगत समस्याओं को हल करने में असमर्थ होते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें