OpenAI: सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन ने कहा- हैरानी है कि हमें गूगल मीट पर ही कंपनी से हटा दिया गया
सैम अल्टमैन के अलावा ग्रेग ब्रॉकमैन को कंपनी से निकाला गया है। ग्रेग कंपनी के को-फाउंडर हैं। ओपनआई के इस फैसले के बाद सैम अल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा है कि उन्हें गूगल मीट कॉल पर ही निकाले जाने का आदेश सुनाया गया।

विस्तार
OpenAI ने सीईओ सैम अल्टमैन (Sam Altman) को कंपनी से निकाल दिया है। सैम पर आरोप है कि वह निदेशक मंडल के साथ बातचीत नहीं कर रहे है थे। सैम अल्टमैन के अलावा ग्रेग ब्रॉकमैन को कंपनी से निकाला गया है। ग्रेग कंपनी के को-फाउंडर हैं। ओपनआई के इस फैसले के बाद सैम अल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा है कि उन्हें गूगल मीट कॉल पर ही निकाले जाने का आदेश सुनाया गया।
ओपनएआई ने अपने बयान में कहा है कि उसने अपने को-फाउंडर और सीईओ सैम ऑल्टमैन को एक समीक्षा के बाद बाहर कर दिया है, जिसमें पाया गया कि वह निदेशक मंडल के साथ "अपने संचार में लगातार स्पष्ट नहीं थे"। कंपनी ने यह भी कहा है कि एक अन्य को-फाउंडर और शीर्ष कार्यकारी, बोर्ड के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन को भी बोर्ड से हटाया जाएगा, हालांकि वे कंपनी में बने रहेंगे।
ब्रॉकमैन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि शीर्ष अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें कंपनी से निकालने का फैसला एक Google मीट कॉल पर हुई। ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन ने यह भी कहा कि बोर्ड ने जो किया उससे वे स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हम इसे तलाशने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वास्तव में हुआ क्या है?
कल रात, सैम को इल्या से एक मैसेज मिला जिसमें शुक्रवार को दोपहर में बात करने के लिए कहा गया। सैम Google मीट में शामिल हुए, जबकि ग्रेग शामिल नहीं हो पाए। ग्रेग को छोड़कर पूरा बोर्ड वहां मौजूद था। इल्या ने सैम को बताया कि उसे नौकरी से निकाला जा रहा है और यह खबर जल्द ही बाहर आने वाली है।
दोपहर 12:19 बजे, ग्रेग को इल्या से एक मैसेज मिला जिसमें उसने तुरंत कॉल करने के लिए कहा। दोपहर 12:23 बजे इल्या ने गूगल मीट लिंक भेजा। ग्रेग को बताया गया कि उसे बोर्ड से हटाया जा रहा है, हालांकि वे कंपनी में बने रहेंगे, जबकि सैम को निकाल दिया गया था।