अलर्ट: गाड़ी के चालान वाले इस मैसेज से रहें दूर, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
साइबर ठग किसी को भी किसी भी वक्त ठग सकते हैं। हर दिन ये नए-नए तरीके अपनाते हैं। पिछले कुछ दिनों से ये ठग लोगों को चालान कटने का मैसेज भेज रहे हैं और जो जाल में फंस जा रहा है उसे लूट ले रहे हैं। यह स्कैम गाड़ियों के चालान से जुड़ा है जिसे लेकर कई राज्यों की पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है।

विस्तार
साइबर ठग किसी को भी किसी भी वक्त ठग सकते हैं। हर दिन ये नए-नए तरीके अपनाते हैं। पिछले कुछ दिनों से ये ठग लोगों को चालान कटने का मैसेज भेज रहे हैं और जो जाल में फंस जा रहा है उसे लूट ले रहे हैं। यह स्कैम गाड़ियों के चालान से जुड़ा है जिसे लेकर पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है।
यह एक नए तरह का स्कैम है। स्कैमर्स लोगों को ऐसे मैसेज भेज रहे हैं जो देखने में ऐसे लगते हैं जैसे वे ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजे गए हों। इन मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आपने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है और आपको जुर्माना भरना होगा। इन मैसेज के साथ एक वेब लिंक भी भेजा जा रहा है। कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करके चालान की रकम जमा करें।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों को एक फर्जी वेबसाइट पर री-डायरेक्ट किया जाता है। उसके बाद पेमेंट ले लिया जा रहा है। इसके अलावा कई बार लिंक के जरिए यूजर्स के फोन को भी हैक किया जाता है।
- Tech Tips: किसी फोटो के टेक्स्ट को कैसे ट्रांसलेट करें, बहुत ही आसान है, तरीका जान लें
- Google Photos: गूगल फोटोज में दो नए फीचर्स, आपके लिए हैं बड़े काम के
- TikTok: 'अमेरिका को लिखा गया' ओसामा बिन लादेन का लेटर हुआ वायरल, टिकटॉक ने लगाया बैन
- सबसे कमजोर पासवर्ड: भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं ये पासवर्ड, एक सेकेंड में टूट जाएगा लॉक