NPCI Alert: UPI पेमेंट करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी, इस तरह के सभी अकाउंट होंगे बंद
एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी।

विस्तार
यदि आप भी यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई यूजर्स के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि एक लापरवाही के कारण आपका यूपीआई अकाउंट, यूपीआई आईडी बंद हो सकता है।
एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी।
एनपीसीआई ने कहा, 'डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में ग्राहकों के लिए सुरक्षित लेनदेन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए बैंकिंग प्रणाली के भीतर अपनी जानकारी की नियमित रूप से समीक्षा और सत्यापन करना आवश्यक है। यूजर्स खाते से लिंक अपने मोबाइल नंबर को तो बदल लेते हैं लेकिन उस नंबर से जुड़े यूपीआई अकाउंट को बंद नहीं करते।'
- अलर्ट: गाड़ी के चालान वाले इस मैसेज से रहें दूर, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
- Tech Tips: किसी फोटो के टेक्स्ट को कैसे ट्रांसलेट करें, बहुत ही आसान है, तरीका जान लें
- Google Photos: गूगल फोटोज में दो नए फीचर्स, आपके लिए हैं बड़े काम के
- TikTok: 'अमेरिका को लिखा गया' ओसामा बिन लादेन का लेटर हुआ वायरल, टिकटॉक ने लगाया बैन