WhatsApp: व्हाट्सएप में आ रहा कमाल का फीचर, वीडियो कॉल उठाते ही ऑन नहीं होगा कैमरा
दूसरा फीचर यह है कि यूजर्स को वीडियो कॉल रिसीव करने से पहले "Turn off your video" का विकल्प दिखेगा। इसका मतलब है कि कॉल को केवल वॉइस कॉल की तरह ही स्वीकार किया जा सकेगा। अगर कैमरा पहले से ही बंद है, तो "Accept without video" का कन्फर्मेशन विकल्प भी दिख सकता है।

विस्तार
व्हाट्सएप (WhatsApp) अपनी एंड्रॉयड एप के लिए कुछ नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिनका मकसद ऑडियो और वीडियो कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाना है। फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, मेटा प्लेटफॉर्म्स की यह इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा तीन नए कॉलिंग फीचर्स पर काम कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.25.10.16 में इन नए फीचर्स की झलक देखने को मिली है। बीटा वर्जन के मुताबिक अब यूजर किसी वॉइस कॉल को रिसीव करने से पहले ही अपना माइक म्यूट कर सकेंगे। यह सुविधा उन स्थितियों में उपयोगी होगी जब कॉल उठाने से पहले ही यूजर अपना माइक बंद रखना चाहें।