अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
यदि आप भी कम कीमत में किसी लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद BSNL की मांग बढ़ गई है, हालांकि खराब नेटवर्क से लोग परेशान हैं।
BSNL इसे ठीक करने का लगातार प्रयास भी कर रहा है। ग्राहकों की दीवानगी देखते हुए कंपनी ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जो कि 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और सस्ता भी है।
BSNL के इस प्लान की कीमत 628 रुपये है। इस प्लान में कुल 252 जीबी डाटा मिल रहा है।
यानी 84 दिनों तक आपको हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।
BSNL का यह प्लान रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ भी आता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें