ChatGPT: चैटजीपीटी को मिला प्लग-इन सपोर्ट, अब पहले से सटीक जवाब देगा चैटबॉट, वेबसाइट की ले सकेगा मदद

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 24 Mar 2023 05:27 PM IST
सार

प्लग-इन (Plugin) सपोर्ट के बाद ChatGPTसवालों के जवाब देने के लिए इंटरनेट पर अन्य वेबसाइट से भी मदद ले सकेगा। फिलहाल इसे प्रशिक्षण मॉडल के दौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था, जो कि 2021 तक की जानकारी से लैस था।

विज्ञापन
OpenAI Launched ChatGPT Plugins Support for Access to Live Data know full details in hindi
ChatGPT Plugins Support - फोटो : iStock

    विस्तार

    टेक स्टार्टअप ओपनएआई (OpenAI) ने अपने एआई चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) के लिए प्लग-इन सपोर्ट जारी कर दिया है। अब तक चैटजीपीटी के पास केवल उस प्रशिक्षण मॉडल तक पहुंच थी जो उसे सिखाया गया था और यह जानकारी 2021 तक ही सीमित थी। प्लग-इन सपोर्ट के बाद चैटबॉट सवालों के जवाब देने के लिए इंटरनेट पर अन्य वेबसाइट से भी मदद ले सकेगा। बता दें कि चैटजीपीटी, जनरेटिव प्री-ट्रेंड ट्रांसफार्मर (जीपीटी) पर आधारित जनरेटिव एआई टूल है, जो कि अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है।

    माइक्रोसॉफ्ट-समर्थित ओपनएआई ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से चैटजीपीटी के लिए प्लग-इन सपोर्ट की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि धीरे-धीरे चैटजीपीटी में प्लग-इन को रोल आउट किया जाएगा, जिससे चैटबॉट इंटरनेट पर थर्ड पार्टी की वेबसाइटों और स्रोतों के साथ बातचीत कर सकेगा। टेस्टिंग के लिए चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किए गए प्लग-इन के पहले सेट में एक्सपीडिया, फिस्कलनोट, इंस्टाकार्ट, कयाक, कर्लना, मिलो, ओपनटेबल, शॉपिफाई, स्लैक, स्पीक, वोल्फ्राम और जैपियर द्वारा बनाए गए शामिल हैं।

    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि नए अपडेट के बाद चैटजीपीटी पहले से सटीक जवाब दे सकेगा। फिलहाल इसे प्रशिक्षण मॉडल के दौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था, जो कि 2021 तक की जानकारी से लैस था। प्लग-इन सपोर्ट से ChatGPT, अन्य जानकारी के लिए इंटरनेट ब्राउज कर सकता है और थर्ड पार्टी वेबसाइटों से मदद ले सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें