OpenAI: कंटेंट क्रिएटर्स की आने वाली है मौज, ओपनएआई तैयार कर रहा है मीडिया मैनेजर टूल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 08 May 2024 04:10 PM IST
सार

ओपनएआई कंपनी ने बताया है कि वह जल्द ही कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक खास तरह का एआई टूल लेकर आएगी। मीडिया मैनेजर टूल से कंटेंट क्रिएटर्स को काफी फायदा होगा। जानिए क्या है इसकी डिटेल

विज्ञापन
openai is developing media manager tool for content creators know detail
OpenAI - फोटो : Freepik

    विस्तार

    दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय चैटबॉट चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई एक नया टूल बनाने जा रही है। ओपनएआई मीडिया मैनेजर टूल लाने की तैयारी कर रहा है। ओपनएआई के इस कदम से कंटेंट क्रिएटर्स को एक बड़ी ताकत मिल जाएगी। मीडिया मैनेजर टूल कंटेंट क्रिएटर्स को ये बताएगा कि ट्रेनिंग जेनरेटिव एआई सिस्टम के लिए कंटेंट को किस तरह से मैनेज किया जाए। मीडिया मैनेजर टूल कंटेंट क्रिएटर्स को बताएगा कि किस तरह से एआई रिसर्स में अपने काम को शामिल किया जाए। इसके साथ ही इसमें कई फीचर्स और विकल्प मिलेंगे। आगे जानिए मीडिया मैनेजर टूल की पूरी जानकारी।

    रिपोर्ट्स में कहा गया है मीडिया मैनेजर टूल कंटेंट क्रिएटर्स और कंटेंट मालिकों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इस टूल की मदद से कंटेंट क्रिएटर्स ये तय कर सकेंगे कि ट्रेनिंग एआई सिस्टमऔर एआई रिसर्च के लिए कंटेंट किस तरह से दिखाना है। ओपनएआई ने बताया है कि मीडिया मैनेजर एक टूल होगा जो कि एक कटिंग एज मशीन लर्निंग रिसर्च पर तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि ये टूल कॉपीराइट टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और ऑडियो की क्षमता के साथ तैयार किया जाएगा। ये टूल साल 2025 तक तैयार हो सकता है।

    विज्ञापन

    ओपनएआई ने बताया है कि वह कई कंटेंट क्रिएटर्स के साथ साझेदारी करेगा। ताकि मीडिया मैनेजर टूल को कंटेंट क्रिएटर्स की जरूरतों और प्राथमिकताओं के हिसाब से सही ढंग से तैयार किया जा सके। ओपनएआई ने बताया है कि वह इस टूल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च के बाद कई पर्सनलाइज्ड फीचर्स को जोड़ेगा। ओपनएआई का ये टूल वेब पर पहले से उपलब्ध डेटा के आधार पर तैयार किया जाएगा। साथ ही इसके एआई सिस्टम को यूजर्स फीडबैक के जरिए तैयार किया जाएगा। इसके अलावा ओपनएआई ने कई न्यूज एजेंसियों के साथ साझेदारी की है, ताकि मीडिया मैनेजर टूल को तैयार किया जा सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें