Google Wallet: भारत में लॉन्च हुआ गूगल वॉलेट, जानें डिजिटल पर्स के फायदे

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 08 May 2024 01:59 PM IST
सार

गूगल ने बड़ा धमाका करते हुए अपना डिजिटल वॉलेट यानी गूगल वॉलेट भारत में उतार दिया है। Google Wallet एक डिजिटल वॉलेट है जिसे डाउनलोड करके आप अपनी फ्लाइट की टिकट, मूवी टिकट, मेट्रो टिकट आदि को सेव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Google wallet launched in India know the detail
Google Wallet - फोटो : play store

    विस्तार

    भारत में गूगल के जिस खास एप का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, वो आखिरकार लॉन्च हो गया है। जी हां, गूगल ने अपना डिजिटल पर्स यानी गूगल वॉलेट इंडिया में लॉन्च कर दिया है। गूगल वॉलेट से लोगों रोजाना के जरूरी पेमेंट को आसानी से और साथ ही सुरक्षित तरीके से कर पाएंगे। गूगल वॉलेट से एंड्रॉयड यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी सरल और सुविधाजनक हो जाएगा।

    गूगल वॉलेट भारत में सिंगल और संगठित तरीके से कई कामों को करेगा। जैसे इवेंट टिकट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट टिकट, बोर्डिंग पास, लॉएल्टी कार्ड और गिफ्ट कार्ड आदि। ये एप देशभर में पेमेंट के लिए उपलब्ध है। इस एप के लिए गूगल ने 20 ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। इसमें पीवीआर, एयर इंडिया, आईनॉक्स, इंडिगो, फ्लिपकार्ट, अभी बस, कोच्चि मेट्रो और अन्य शामिल हैं। गूगल वॉलेट प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, आगे जानिए इसके फायदों की पूरी जानकारी।

    विज्ञापन
    • गूगल वॉलेट में मूवी और इवेंट टिकट को सेव किया जा सकेगा। इसमें पीवीआर और आईनॉक्स शामिल है। इस फीचर से यूजर्स को काफी फायदा होगा। अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं तो अब गूगल वॉलेट आपके काफी काम आ सकता है। इस एप में कई बोर्डिंग पास का एक्सेस मिलेगा।
    • इसमें एयर इंडिया, मेक माय ट्रिप, ईजी माय ट्रिप, आईएक्सआईगो आदि के नाम शामिल हैं। इसमें गूगल पिक्सल यूजर्स को अधिक लाभ मिलेगा। वह अपने डिवाइस में स्क्रीनशॉट लेकर बोर्डिंग पास को गूगल वॉलेट में सेव कर पाएंगे।
    • गूगल वॉलेट में यूजर्स लॉएल्टी और गिफ्ट कार्ड का भी लाभ उठा सकेंगे। इसमें फ्लिपकार्ट और डोमिनॉज जैसे नाम शामिल हैं। गूगल वॉलेट एप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा। इस एप से कोच्चि मेट्रो, हैदराबाद मेट्रो, अभी बस आदि से टिकट लेकर उसे आसानी से स्टोर कर सकेंगे।
    • गूगल वॉलेट के जरिए यूजर्स कॉर्पोरेट बैज पर एक्सेस और उसे स्टोर कर सकेंगे। इस एप से यूजर्स आसानी से अपने वर्कस्पेस पर एक्सेस कर सकेंगे।
    • गूगल वॉलेट के जरिए यूजर्स आसानी से अपने फिजिकल दस्तावेजों को डिजिटल स्टोर कर पाएंगे। इसमें बोर्डिंग पास, सामान टैग्स, पार्किंग रसीद, बारकोड और क्यूआर कोर्ड आदि।
    • गूगल वॉलेट द्वारा ट्रेन टिकट और इवेंट की जानकारी भी ईमेल के जरिए भी भेजी जा सकती है। हालांकि, इसके लिए जीमेल में पर्सनललाइ्ज का विकल्प ऑन होना चाहिए।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें