Google: नए अपडेट से यूजर्स को मिलेगी हैकिंग से सुरक्षा, ज्यादा सेफ हो जाएगा गूगल अकाउंट

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 07 May 2024 03:14 PM IST
सार

गूगल अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए नए-नए अपडेट लेकर आता रहता है। ऐसे में गूगल टू-स्टेप वेरिफिकेशन के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए एक नया अपडेट लाई है। इस नए अपडेट से यूजर्स का अकाउंट पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगा।

विज्ञापन
Harder To Hack Your Account know the Google update
Google - फोटो : Freepik

    विस्तार

    ऑनलाइन स्कैम और लगातार बढ़ते साइबर हमलों की वजह से यूजर्स अक्सर परेशान रहते हैं। यूजर्स को इस बात की चिंता रहती है कि कभी उनका कीमती डेटा चोरी न हो जाए। हालांकि, गूगल अपने यूजर्स को डेटा सुरक्षित रखने के लिए अपडेट देता रहता है। इसमें टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी टूएफए एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अब गूगल ने टूएफए को और ज्यादा सुरक्षित बनाने का निर्णय ले लिया है।

    गूगल ने घोषणा करते हुए कहा है कि अब नई तकनीक से यूजर्स का गूगल अकाउंट काफी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। अभी तक यूजर्स को टूएफए एसएमएस या फिर ओटीपी के जरिए ही लॉगइन किया जा सकता है। मगर गूगल के नए अपडेट के तहत अब टूएफए के लिए थर्ड पार्टी एप्स का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स एसएमएस की बजाय किसी स्पेशल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को 6 डिजिट की वन टाइम पासकी मिलेगी। अगर आप इनका कुछ मिनटों में इस्तेमाल नहीं कर पाएं तो कुछ मिनटों में एक बार फिर से नया पासकोड मिलेगा। इस तरह से यूजर्स को डिजिटल तौर पर पहले से अधिक सुरक्षा मिलेगी। गूगल के नए अपडेट से यूजर्स आसानी से टू फेक्टर वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    • सबसे अपने डिवाइस में गूगल अकाउंट पर जाएं।
    • इसके बाद सिक्योरिटी पैनल पर नेविगेट करें।
    • फिर गूगल में कैसे साइन करें के विकल्प पर क्लिक करें और 2 स्टेप वेरिफिकेशन को चुनें।
    • इसके बाद स्टार्ट पर क्लिक करें।
    • फिर स्क्रीन पर आने वाले स्टेप्स को फॉलो करें।

    रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गूगल ने टू फेक्टर वेरिफिकेशन के नए प्रोसेस को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में गूगल का नया अपडेट अगले कुछ दिनों में सभी गूगल अकाउंट पर पहुंच जाएगा। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस अपडेट के बाद फोन को हैक करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें