अमेरिका का मेडिकल टेस्ट पास कर गया ChatGPT, UPSC की परीक्षा में हो गया फेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Mar 2023 12:53 PM IST
सार

ChatGPT का यूपीएससी टेस्ट एनालिटिका इंडिया मैगजीन ने लिया था। टेस्ट के दौरान ChatGPT से UPSC 2022 की प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 1, सेट A से 100 सवाल पूछे गए थे जिसमें से ChatGPT ने महज 54 सवालों के जवाब दिए हैं।

विज्ञापन
Openai ChatGPT Fails UPSC Prelims Exam in India Report
ChatGPT - फोटो : iStock

    विस्तार

    ओपनएआई का चैटबॉट ChatGPT किसी के लिए लव लेटर लिख रहा है तो किसी की लीव की एप्लिकेशन भी ChatGPT लिख रहा है। ChatGPT स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए नोट्स भी खूब बना रहा है और अब तो इसने परीक्षा में शामिल होना भी शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही ChatGPT ने अमेरिका में एक मेडिकल टेस्ट पास किया है, हालांकि भारत में ChatGPT की एक भी नहीं चल पाई है।

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में फेल हो गया है। ChatGPT का यूपीएससी टेस्ट एनालिटिका इंडिया मैगजीन ने लिया था। टेस्ट के दौरान ChatGPT से UPSC 2022 की प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 1, सेट A से 100 सवाल पूछे गए थे जिसमें से ChatGPT ने महज 54 सवालों के जवाब दिए हैं।

    विज्ञापन

    2021 में जेनरल गैटेगरी के लिए कटऑफ 87.54 फीसदी थी। ऐसे में ChatGPT 2021 के यूपीएससी की परीक्षा में फेल हो जाता। इस टेस्ट में ChatGPT से भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास, पारिस्थितिकी, विज्ञान से लेकर करंट अफेयर्स, सामाजिक विकास और राजनीति तक के सवाल पूछे गए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि चैटजीपीटी से जो सवाल पूछे गए थे, उनके जवाब इंटरनेट पर पहले से ही मौजूद हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ChatGPT से जब पूछा गया कि अजरबैजान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान में से कौन से देश अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं तो बॉट ने पहले चार देशों का नाम बताया, जबकि सही उत्तर ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान था। चैटजीपीटी ने कई हिस्सी के सवालों के जवाब भी गलत दिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें