OpenAI के बॉस का राहतभरा बयान, ChatGPT जैसे एआई टूल से नौकरियां खत्म नहीं होंगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 May 2023 05:02 PM IST
सार

लोकप्रिय एआई टूल ChatGPT को तैयार करने वाली कंपनी OpenAI के बॉस ने शुक्रवार को कहा कि उनकी फर्म की ChatGPT जैसी टेक्नोलॉजी नौकरियों को खत्म नहीं करेंगी। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को लेकर खतरों की आशंकाओं को शांत करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
OpenAI CEO Sam Altman Says AI Wont Desstroy Job Market on Global Tour
ChatGPT - फोटो : Istock

    विस्तार

    लोकप्रिय एआई टूल ChatGPT को तैयार करने वाली कंपनी OpenAI के बॉस ने शुक्रवार को कहा कि उनकी फर्म की ChatGPT जैसी टेक्नोलॉजी नौकरियों को खत्म नहीं करेंगी। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को लेकर खतरों की आशंकाओं को शांत करने की कोशिश की थी। हाल के कुछ दिनों में एलन मस्क समेत कई टेक सीईओ ने एआई को लेकर चेतावनी दी है। कईयों ने दावा किया है कि ChatGPT जैसे एआई टूल के कारण करोड़ों लोगों की नौकरियां छीनी जाएंगी।

    सैम एल्टमैन ने कहा कि एआई एक ऐसे मोड़ पर प्रगति करने जा रहा है जहां मनुष्यों के पास करने के लिए कोई काम नहीं है या कोई उद्देश्य नहीं है। ChatGPT का मीडिया में इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि कई मीडिया हाउस पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ChatGPT का इस्तेमाल स्टोरी आइडिया और रिसर्च के लिए हो सकता है।

    विज्ञापन

    उन्होंने पेरिस के कार्यक्रम में कुछ पत्रकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि चैटजीपीटी के खतरों को लेकर जिस तरह की सुर्खियां बनाई गईं, वो उचित नहीं थीं। उन्होंने कहा कि OpenAI का यूरोप में एक कार्यालय खुलने की संभावना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OpenAI की शुरुआत 2015 में हुई थी जिसमें सैम अल्टमैन और एलन मस्क जैसे निवेशकों ने फंडिंग की थी। 2018 मे एलन मस्क ने ओपनएआई से नाता तोड़ लिया था। ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट की हाल ही में साझेदारी हुई है।

    चैटजीपीटी की टक्कर में गूगल ने भी अपना एआई टूल बार्ड पेश किया है। गूगल बार्ड हाल ही में एक चैट को लेकर काफी चर्चा में है। Bard AI की नजर में टेक कंपनियों के सीईओ जानवरों जैसे दिखते हैं। Bard AI ने खुद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को लेकर कहा है कि पिचाई बंदर जैसे दिखते हैं।

    Bard AI से जब एक एक कस्तूरी बैल की फोटो दी गई तो उसने कहा कि यह एलन मस्क जैसा दिख रहा है। जब बार्ड को जब कलगीदार बंदर की फोटो दिखाई तो उसने बताया कि यह काफी हद तक सुंदर पिचाई जैसी है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि गूगल बार्ड हर बार अपने जवाब बदल रहा है, क्योंकि पहले उसने एलन मस्क को कस्तूरी बैल बताया और बाद में सांड।

    वहीं गूगल के पूर्व सीईओ गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट (ric Schmidt) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स के बुरे प्रभावों के प्रति लोगों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि ChatGPT जैसे एआई टूल इंसानों को मार सकते हैं या उन्हें किसी भी अन्य तरीके से भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें