Smart Pants: शर्मसार होने से बचाएगा ये स्मार्ट पेंट, चेन खुला रहने पर भेजेगा अलर्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 29 May 2023 04:22 PM IST
सार

इस सर्विस को WiFly नाम दिया गया है। सर्विस के माध्यम से सेंसर, जिप नीचे होने पर तुरंत फोन पर एक अलर्ट भेज देता है, जिससे पता चलता है कि पेंट का जिप खुला है।

विज्ञापन
This smart pant can tell you if your zipper is open and save you from embarrassment how it is word
जिप खुली होने पर अलर्ट भेजता है ये जींस - फोटो : Twitter

    विस्तार

    गैजेट्स के साथ अब कपड़े भी स्मार्ट होते जा रहे हैं। हमने पहले भाप वाले कपड़ों के बारे में तो सूना है। साथ ही हमने NFC से लैस शर्ट, हेल्थ ट्रेकिंग वाले जूते और जैक्वार्ड से लैस जैकेट के बारे में भी सुना है। लेकिन क्या आपने ऐसे पैंट के बारे में सुना है, जो पेंट की चेन खुली होने पर आपको बता दे। जी हां! अब, यह स्मार्ट पैंट का समय है जो आपको शर्मसार होने से बचा सकता है। यह पैंट आपके जिपर के खुले होने पर आपको अलर्ट कर सकता है।

    Guy Dupont नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक पैंट का वीडियो पोस्ट किया है जो यूजर्स के स्मार्टफोन पर एक निश्चित अंतराल के लिए फ्लाई ओपन होने पर पुश नोटिफिकेशन भेज सकता है। पोस्ट में बताया गया है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके एक दोस्त ने उसे सुझाव दिया था। दोस्त ने उसे ऐसा पैंट बनाने के लिए कहा जो यह पता लगा सके कि पैंट की जिप खुली है कि नहीं। और जिप खुली होने पर अलर्ट भी भेज सके।

    विज्ञापन

    डुपोंट द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो से पता चलता है कि जैसे ही वह अपनी पैंट खोलता है और सेंसर उसको अलर्ट करता है। इस सर्विस को WiFly नाम दिया गया है। सर्विस के माध्यम से सेंसर, जिप नीचे होने पर तुरंत फोन पर एक अलर्ट भेज देता है, जिससे पता चलता है कि पेंट का जिप खुला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें