अलर्ट: गुरुग्राम के डॉक्टर को ऑनलाइन ट्रेडिंग करना पड़ा महंगा, अकाउंट से निकल गए 2.5 करोड़
गुरुग्राम के केंद्रीय विहार के रहने वाले डॉक्टर पुनीत सरदाना ने 4 जनवरी 2024 को ऑनलाइन ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर उन्होंने कॉल किया और उसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक वेब लिंक आया।

विस्तार
ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर भारत सरकार की ओर से साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां हर रोज लोगों को आगाह कर रही हैं लेकिन लोग चेत नहीं रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इसके शिकार बच्चे या अनपढ़ नहीं बल्कि पढ़े लिखे लोग हो रहे हैं। अब ट्रेडिंग एप के शिकार गुरुग्राम के डॉक्टर हुए हैं जिनके खाते से 2.5 करोड़ रुपये निकल गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम के केंद्रीय विहार के रहने वाले डॉक्टर पुनीत सरदाना ने 4 जनवरी 2024 को ऑनलाइन ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर उन्होंने कॉल किया और उसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक वेब लिंक आया।
लिंक भेजने वाले ने कहा कि लिंक पर क्लिक करके शेयर खरीदने वाले एप को डाउनलोड करें। एप को इंस्टॉल करने के बाद सरदाना ने 50,000 रुपये निवेश किए। निवेश के अगले दिन ही उनके अकाउंट में कुल प्रॉफिट 3.19 करोड़ दिखने लगा।
- गूगल ने स्टोर से हटाए 10 भारतीय एप: सरकार ने कहा- इसकी इजाजत गूगल को नहीं है, बुलाई बैठक
- Google CEO: इस्तीफा दे सकते हैं सुंदर पिचाई, Gemini AI की विफलता के बाद बन रहा दबाव
- एलन मस्क ने OpenAI पर ठोका केस, कहा- कंपनी इंसानियत के लिए कुछ नहीं कर रही
- Bill Gates in India: बिल गेट्स और अश्विनी वैष्णव की हुई मुलाकात, डिजिटल क्रेडिट और एआई पर हुई बात