Google CEO: इस्तीफा दे सकते हैं सुंदर पिचाई, Gemini AI की विफलता के बाद बन रहा दबाव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Mar 2024 01:34 PM IST
सार

गूगल ने भले ही ChatGPT की टक्कर में Gemini को पेश किया लेकिन इसने एक नए विवाद को पैदा कर दिया है। यदि वास्तव में सुंदर पिचाई का इस्तीफा होता है तो इसके लिए Gemini ही जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
Sundar Pichai to step down from Google CEO position As Calls grow
Sundar Pichai - फोटो : Sundar Pichai/X

    विस्तार

    गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि गूगल के चैटटूल Bard और Gemini की विफलता और इससे उपजे विवाद के बाद उनपर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गूगल ने भले ही ChatGPT की टक्कर में Gemini को पेश किया लेकिन इसने एक नए विवाद को पैदा कर दिया है। यदि वास्तव में सुंदर पिचाई का इस्तीफा होता है तो इसके लिए Gemini ही जिम्मेदार होगा।

    जेमिनी के एआई इमेज जेनरेशन टूल ने कुछ एतिहासिक चीजों की गलत तस्वीरें बनाई। इसके अलावा इसने कुछ नस्लभेदी तस्वीरें भी बनाई जिसे लेकर काफी बवाल हुआ और एलन मस्क ने Gemini को नस्लवादी करार दे दिया। Gemini की इस हरकत के बाद इससे इमेज जेनरेशन फीचर को ही कुछ समय के लिए हटा दिया गया। Gemini के कारण हुई फजीहत के बाद पिचाई ने अपने कर्मचारियों को संबोधित किया और कहा कि यह "पूरी तरह से अस्वीकार्य" है। इस विवाद के Google-पैरेंट Alphabet का स्टॉक भी गिर गया।

    विज्ञापन

    बार्ड और जेमिनी की लॉन्चिंग के बाद से ही गूगल विवादों में है। गूगल ने पहले एक वीडियो शेयर किया जिसे जेमिनी द्वारा बनाया हुआ बताया गया, जबकि उस वीडियो को जेमिनी ने बनाया ही नहीं था। ऐसे में जानकारों का कहना है कि OpenAI या SpaceX जैसे स्टार्टअप से यदि इस तरह की गलतियां होती हैं तो उसे माफ किया जा सकता है लेकिन गूगल जैसी पुरानी और सुलझी हुई कंपनी से इस तरह की गलतियों की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें