एलन मस्क ने OpenAI पर ठोका केस, कहा- कंपनी इंसानियत के लिए कुछ नहीं कर रही

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Mar 2024 12:28 PM IST
सार

एलन मस्क ने कहा है कि ओपनएआई ने अपने टूल चैट जीपीटी से माइक्रोसॉफ्ट को अधिक फायदा पहुंचाया है, जबकि इससे इंसानियत को फायदा होना चाहिए। मस्क ने यह मुकदमा सैन फ्रांसिस्को के एक कोर्ट में किया है।

Elon Musk vs Sam Altman Musk sues OpenAI says paid ChatGPT is betrayal of original mission
Elon Musk vs Sam Altman - फोटो : Elon Musk vs Sam Altman/x

    विस्तार

    एलन मस्क ने ओपनएआई और उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। एलन मस्क ने सैम पर समझौते को तोड़ने और विश्वासघात का आरोप लगाया है।

    एलन मस्क ने कहा है कि ओपनएआई ने अपने टूल चैट जीपीटी से माइक्रोसॉफ्ट को अधिक फायदा पहुंचाया है, जबकि इससे इंसानियत को फायदा होना चाहिए। मस्क ने यह मुकदमा सैन फ्रांसिस्को के एक कोर्ट में किया है। एलन मस्क के मुताबिक ओपनएआई ने चैटजीपीटी के लक्ष्य से उसे दूर कर दिया है।

    अपनी याचिका में मस्क ने कहा है कि ओपनएआई, अध्यक्ष ग्रेगरी ब्रॉकमैन, सीईओ सैम अल्टमैन और कंपनी में प्रमुख निवेशक माइक्रोसॉफ्ट को इस एआई टूल से होने वाले लाभ कमाने से रोका जाए।

    और पढ़ें...