Online Jobs: मेहनती हैं तो घर बैठे भी कर सकते हैं मोटी कमाई, घंटे के हिसाब से मिलते हैं पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jul 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
online jobs in india: Five Jobs you can do from home without Investment
Work from Home jobs in India - फोटो : pixabay

    कहते हैं कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती और मेहनती कभी भूखे नहीं सोते। यह बात सच भी है कि यदि आप मेहनती हैं और आपके अंदर किसी चीज का जूनून है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई है। ऐसे में लोग घर पर बैठे हैं। ऐसी स्थिति में काम करने का एक ही रास्ता बचता है और वह है ऑनलाइन काम। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच ऐसी नौकरियों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप घर बैठे करके मोटी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

    content writing job
    content writing job - फोटो : upwork

    कंटेंट राइटर

    जब भी ऑनलाइन जॉब की बात होती है तो पहला नाम कंटेंट राइटिंग का ही आता है, लेकिन बड़ा सवाल यह हो जाता है कि कंटेंट राइटिंग का काम मिलेगा कहां? यह सवाल सभी को परेशान करता है। यदि आप हिंदी या अंग्रेजी में कंटेंट राइटिंग करने में सक्षम हैं तो घर से काम करने के लिए यह जॉब आपके लिए परफेक्ट है। यहां शर्त यह है कि आपकी राइटिंग अच्छी हो और ग्रामर पर आपका कंट्रोल हो। ऑनलाइन कंटेंट राइटिंग जॉब के लिए Upwork, Fiverr, Problogger Job Board, Outsourcely, Constant Content वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। अपवर्क पर आपको घर घंटे 7 डॉलर्स यानी करीब 550 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इन साइट्स पर टेक्नोलॉजी, कानून और फाइनेंस के राइटर को एक आर्टिकल के लिए 4,000 रुपये तक मिलते हैं। ऐसे में आप महीने में 10-12 आर्टिकल लिखकर 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

    online VA job
    online VA job - फोटो : TaskRabbit

    वर्चुअल असिस्टेंट

    आजकल कस्टमर केयर के अधिकतर काम वर्चुअल असिस्टेंट के जरिए ही हो रहे हैं। यदि आपके अंदर शांति से 6-8 घंटे काम करने की क्षमता है तो यह काम कर सकते हैं। बिजनेसमैन और प्रोफेशनल्स लोग अपना वक्त कहीं और बिताने के लिए वर्चुअल असिस्टेंट रखते हैं और मोटे पैसे भी देते हैं। आप उस शख्स की जगह किसी वर्चुअली बात करेंगे। यदि आपकी स्पीकिंग अच्छी है, एक लहजे में बात करते हैं, थोड़ा प्रेशर होने पर परेशान नहीं होते तो आप यह काम कर सकते हैं। इस काम में आपको किसी की अप्वाइंटमेंट शिड्यूल करनी होती है, फोन कॉल और ई-मेल का जवाब देना होता है और ट्रैवल की बुकिंग करनी होती है। वर्चुअल असिस्टेंट की नौकरी के लिए आप Upwork, TaskRabbit, Hubstaff Talent जैसी साइट्स की मदद ले सकते हैं। इस काम में सैलरी आपको लोकेशन और क्लाइंट के हिसाब से मिलेगी। अमेरिकी और ब्रिटेन के क्लाइंट अच्छे पैसे देते हैं। इस काम में आपको हर घंटे कम-से-कम 379 रुपये मिल जाएंगे। ऐसे में आप रोज 6 घंटे काम करके महीने में 57,000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें