Online Fraud: इंजीनियर ने सोशल मीडिया पोस्ट किया लाइक, बैंक खाते से निकल गए 20 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Jan 2024 04:29 PM IST
सार

पीड़ित इंजीनियर का नाम अविनाश कृष्णनकुट्टी कुन्नुबारम है जो कि पेश से आईटी इंजीनियर हैं। अविनाश की उम्र 40 वर्ष है। अविनाश को एक अनजान नंबर से पिछले साल मार्च में मैसेज मिला था जिसमें दावा किया गया था कि कुछ ऑनलाइन टास्क पूरा करके वे एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Online fraud engineer loses Rs 20 lakh after liking social media posts
Hacker

    विस्तार

    साल 2023 साइबर स्कैम से भरा रहा और अब 2024 की शुरुआत भी स्कैम के साथ ही हुई है। पुणे में एक इंजीनियर को ठगों ने अपना शिकार बनाया है और उसके बैंक अकाउंट से 20 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इंजीनियर की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने सोशल मीडिया पर दिखे एक लिंक पर क्लिक किया।

    रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित इंजीनियर का नाम अविनाश कृष्णनकुट्टी कुन्नुबारम है जो कि पेश से आईटी इंजीनियर हैं। अविनाश की उम्र 40 वर्ष है। अविनाश को एक अनजान नंबर से पिछले साल मार्च में मैसेज मिला था जिसमें दावा किया गया था कि कुछ ऑनलाइन टास्क पूरा करके वे एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    अविनाश ने लिंक पर क्लिक किया और कुछ टास्क पूरे किए। इसके बदले अविनाश को पैसे भी मिले, लेकिन समय के साथ चीजें बदलीं और अविनाश को झटका लगा। शुरुआत में पैसे मिलने के बाद अविनाश का भरोसा बढ़ता गया और फिर अविनाश ने अधिक काम के लिए पैसे इंवेस्ट करना शुरू किया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें