OnePlus के को-फाउंडर को मिला 70 लाख डॉलर का फंड, अगले साल लॉन्च हो सकती है नई कंपनी

यदि आपको टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी रखते हैं तो आपको कार्ल पेई (Carl Pei) के बारे में निश्चित तौर पर जानकारी होगी। Carl Pei ने पिछले सात सालों में प्रीमियम हाई एंड स्मार्टफोन मार्केट को ही पूरी तरह से बदल दिया है। आपको बता दें कि महज 23 साल की उम्र में Carl Pei को Forbes 30 की लिस्ट में जगह मिली थी। इसके बाद अंडर 30, फॉर्च्यून अंडर 40 और मार्केटिंग वीक विजन 100 जैसी कई उपलब्धियां कार्ल पेई के खाते में आईं।
कार्ल पेई एक बार फिर से बड़े धमाके की तैयारी में हैं। खबर है कि Carl Pei को सात मिलियन डॉलर्स यानी 70 लाख डॉलर्स की फंडिंग मिली है जिसका इस्तेमाल वे नई कंपनी को खड़ा करने में कर सकते हैं। Carl Pei की नई कंपनी की शुरुआत अगले साल होने की संभावना है, हालांकि अभी तक यह राज ही है कि कार्ल पेई कौन-सी कंपनी शुरू करने जा रहे हैं।
साल 2013 में कार्ल पेई ने OnePlus की नींव रखकर साबित कर दिया कि एंड्रॉयड में भी लोग प्रीमियम और हाई एंड डिवाइस खरीद सकते हैं। वनप्लस का पहला फोन ही मार्केट में पूरी तरह से छा गया था और अब लेटेस्ट सीरीज वनप्लस 8टी लॉन्च हुई है जिसके साथ 5जी का सपोर्ट दिया गया है।
इसी साल अक्तूबर में कार्ल पेई ने वनप्लस को अलविदा कहा है और अब उनके नए स्टार्टअप को लेकर चर्चा है। कार्ल पेई को जो फंडिंग मिली है उसमें आईपैड को जन्म देने वाले Tony Fadell, मशहूर यूट्यूबर Casey Neistat, Twitch के को-फाउंडर Kevin Lin, रेडीट के सीईओ Huffman जैसी हसित्यों के नाम शामिल हैं। कार्ल पेई ने अपने इन दोस्तों का शुक्रिया भी अदा किया है।