TECNO POVA Review: टेक्नो पोवा सीरीज के पहले फोन में कितना है दम?
TECNO POVA हीलियो जी80 प्रोसेसर से है लैस9,999 रुपये है शुरुआती कीमतऑटो आईफोकस फीचर के साथ आता है यह फोन

विस्तार
टेक्नो मोबाइल ने अपने नए स्मार्टफोन TECNO POVA को भारत में लॉन्च कर दिया है। टेक्नो की पोवा सीरीज के तहत भारत में लॉन्च होने वाला TECNO POVA पहला स्मार्टफोन है। POVA में 6000एमएएच की दमदार बैटरी के साथ मीडियाटेक का गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी80 दिया गया है। इस फोन को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कि बजट में बड़ी डिस्प्ले के साथ एक गेमिंग फोन की तलाश में हैं। आइए इस देखते हैं कैसा है TECNO POVA?
TECNO POVA कीमत
TECNO POVA को दो वेरियंट में पेश किया गया है। पहला वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है और दूसरा वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन डैजल ब्लैक, मैजिक ब्लू और स्पीड पर्पल कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।
TECNO POVA: डिजाइन

टेक्नो पोवा की डिजाइन के मामले में बॉडी को लेकर कंपनी ने कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। बैक पैनल पर दिए गए पैटर्न टेक्नो के कई फोन में आपको मिल जाएंगे। कैमरे की डिजाइन में सैमसंग की एम सीरीज के फोन को कॉपी किया गया है। कैमरा सेटअप के साथ किसी तरह का कोई उभार नहीं दिया गया है जो कि एक अच्छी बात है। उभार के साथ लेंस होने पर लेंस के टूटने का डर बना रहता है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन फिनिशिंग और शाइनिंग ग्लास जैसी है।

उंगलियों के निशान काफी आते हैं, हालांकि ध्यान से देखने पर ही दिखते हैं। TECNO POVA एक बल्की फोन कहा जाएगा, क्योंकि इसका वजन 215.5 ग्राम है। बड़ा फोन होने के बावजूद फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट अच्छी है। फोन में नीचे की ओर कोई स्पीकर नहीं है। स्पीकर को डिस्प्ले के ठीक ऊपर जगह मिली है। स्पीकर आसानी से आपको नजर नहीं आएगा। स्पीकर को इनविजिबल बनाकर टेक्नो ने बढ़िया काम किया है, लेकिन दिक्कत यह है कि गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान कई बार स्पीकर हथेली से बंद हो जाता है। गूगल असिस्टेंट बटन और सिम कार्ड को लेफ्ट में, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन को राइट में जगह मिली है। हेडफोन जैक, माइक्रोफोन और माइक्रो यूएसबी पोर्ट को नीचे जगह मिली है।
TECNO POVA: डिस्प्ले

TECNO POVA में 6.8 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और बॉडू टू स्क्रीन रेशियो 90.4 है। ऐसे में आपको एक बेजललेस डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 480 निट्स है। डिस्प्ले के लेफ्ट किनारे में पंचहोल कैमरा है जो कि काफी छोटा है।

डिस्प्ले के कलर ठीक-ठाक हैं, हालांकि कॉन्ट्रास्ट थोड़ा ज्यादा है। डिस्प्ले की क्वालिटी LCD है। TECNO POVA पर आप यूट्यूब के एचडी वीडियो देख पाएंगे, 1080 पिक्सल पर फुल एचडी वीडियो नहीं देख पाएंगे। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 60Hz है। अधिक वीडियो देखने और गेम खेलने वालों को TECNO POVA की डिस्प्ले पसंद आएगी।

- Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है
- Skullcandy Spoke Review: क्या परफेक्ट च्वाइस बन पाएगा बटन कंट्रोल वाला यह ईयरबड्स?
- Samsung Galaxy F41 Review: कितना दम है सैमसंग के F सीरीज के पहले फोन में
- Tecno Camon 16 Review: कितना परफेक्ट है 10,999 रुपये में 64MP रियर कैमरे वाला यह फोन